परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही मस्जिद, टाटा लैंड विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

प्रशासन कई बार निर्माण रोक चुका, फिर भी जारी है मस्जिद निर्माण

परदेसी पाड़ा में अतिक्रमित जमीन पर बन रही मस्जिद, टाटा लैंड विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल
अतिक्रमित जमीन पर बन रही मस्जिद को लेकर बैठक की तस्वीर

जमशेदपुर के परदेसी पाड़ा में टाटा लीज क्षेत्र की कथित अतिक्रमित जमीन पर बन रही मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ गया है। प्रशासन कई बार निर्माण रोक चुका है, लेकिन काम लगातार जारी है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि 10 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

जमशेदपुर :  परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की अतिक्रमण की हुई जमीन पर मस्जिद बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को एक बैठक की और इस मुद्दे से गंभीरता से चर्चा की। बैठक के संबंध में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने बताया कि उन्हें बैठक में बुलाया गया। बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि परदेसी पाड़ा में जो मस्जिद बनाई जा रही है,  उसका पहले भी अनेक बार विरोध हो चुका है। विरोध के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था।

अब एक बार फिर पूरे जोर-शोर के साथ मस्जिद का निर्माण कार्य किया जा रहा है।  मुकुल मिश्रा ने बताया कि मस्जिद का निर्माण अतिक्रमित जमीन पर हो रहा है जो टाटा लीज एरिया का क्षेत्र है। इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने पूर्वी  सिंहभूम के उपायुक्त, एसडीओ, सोनारी थाना एवं टाटा लैंड डिपार्मेंट को 28 नवंबर को ही जानकारी दे रखी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि परदेसी पाड़ा मस्जिद में वहां की आबादी से कई गुना ज्यादा लोग नमाज पढ़ने आते हैं। प्रशासन को यह पता करना चाहिए कि ये लोग कहां के हैं  टाटा लीज एरिया में बन रहे इस मस्जिद के निर्माण को प्रशासन ने कई बार रोका लेकिन इनकी पहुंच इतनी है कि निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अफसर क्यों मौन हैं, यह भी समझ से परे है।

लोगों का कहना था कि सोनारी के निचले क्षेत्र की बस्तियों में घुसपैठिए निवास कर रहे हैं। कहीं ये घुसपैठिए तो नहीं हैं  प्रशासन को इसकी भी जानकारी कर लेनी चाहिए।  मुकुल मिश्रा के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने तय किया है कि यदि इस संबंध में 10 दिसंबर तक प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो परदेसी पाड़ा में ही वीर मंच अखाड़ा के प्रांगण में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा ताकि प्रशासन की नींद खुल सके।

यह भी पढ़ें रांची में बाबा साहेब अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प

बैठक में अरुण तिवारी,  विनोद प्रसाद,  दिनेश पांडे,  अशोक जायसवाल,  विजय कुमार,  बलराम ठाकुर,  अजय अग्रवाल,  विनोद सिंह,  रविशंकर सिंह,  सुरेंद्र सिंह, उत्तम कुमार,  अशोक सिन्हा,  मुकेश साहू,  नरेश सिंह सहित कई दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Palamu News: रेल मंत्री से मिले सांसद विष्णु दयाल राम, दो नई रेल लाइनों पर मिले आश्वासन

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News: श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में हुआ भव्य साइंस लैंब का उद्घाटन
Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित
एमएमके इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 – फाइनल मुकाबला सफलतापूर्वक संपन्न
झारखंड का ₹19,080 करोड़ बकाया रोकने पर केंद्र सरकार पर नायक का हमला
एनआईए का बड़ा खुलासा: 11 नक्सलियों पर चार्जशीट, एक करोड़ इनामी अमित मुंडा शामिल
सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज
अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, एसडीएम के ताबड़तोड़ छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप
चाईबासा में आदिवासियों पर हुई लाठीचार्ज, बर्बर कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच हो: आदित्य साहू
पलामू के पूर्व अध्यक्ष शैलेश कुमार के निधन पर शोक सभा, सांस्कृतिक आंदोलन को अपूर्णनीय क्षति
थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार पाल के खिलाफ माले व राजद ने निकाला प्रतिवाद मार्च
राज्य के 35 हजार किसानों के खाते में जाएंगे 15.6 करोड़ रुपए : शिल्पी नेहा तिर्की