गिरिडीह में बेकाबू ठंड से गरीब-मजदूर परेशान, सुरेश साव ने प्रशासन पर कंबल वितरण और अलाव व्यवस्था में लापरवाही का लगाया आरोप
भाजपा नेता बोले—ठंड से गरीब ठिठुर रहे, न कंबल बांटे गए न अलाव की व्यवस्था
गिरिडीह में तेज ठंड के बीच भाजपा नेता सुरेश साव ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अब तक कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था नहीं की, जिससे गरीब व मजदूर तबका परेशान है।
गिरिडीह : गिरिडीह में बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले एक सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट आने के बाद शाम होते ही ठंड अपनी तीखी मार दिखाने लगती है। इसका सबसे अधिक असर गरीब, असहाय तथा मजदूर तबके के लोगों पर पड़ रहा है, जिनके पास ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

उन्होंने गिरिडीह के स्थानीय झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर भी विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया। साव ने कहा कि नगर विकास मंत्री रहने के बावजूद जिले के गरीबों तक राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि नगर निगम क्षेत्र में तत्काल अलाव की व्यवस्था की जाए और जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण शुरू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
