Koderma News: "झरनाकुंड धाम की बदलेगी तस्वीर, पक्की सड़क और परिसर विकास को मिली मंजूरी: डॉ. नीरा यादव"

श्रद्धालुओं को होगी काफी सहूलियत

Koderma News:
विधायक डॉ नीरा यादव

कुल 3 करोड़ 55 लाख की लागत से अलकतरा एवं पीसीसी सड़क निर्माण तथा झरनाकुंड धाम परिसर में भी पीसीसी किया जाएगा।

कोडरमा: जिले के झुमरीतिलैया से सटे झरनाकुंड धाम की सूरत बदलने वाली है। झुमरीतिलैया स्थित तिलैया बस्ती से झरनाकुंड धाम तक लगभग 4.7 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा तो वहीं धाम परिसर का भी विकास होगा। स्थानीय विधायक डॉ नीरा यादव की पहल से सरकार से निर्माण कार्य की स्वीकृति और निविदा निस्तारण के बाद अब शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। झारखंड की पूर्व शिक्षा मंत्री और कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा उक्त कार्य के लिए निकाली गयी निविदा का निस्तारण कर लिया गया है।

कुल 3 करोड़ 55 लाख की लागत से अलकतरा एवं पीसीसी सड़क निर्माण तथा झरनाकुंड धाम परिसर में भी पीसीसी किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी और परिसर के विकास को भी गति मिलेगी। ज्ञात हो कि हर वर्ष झरनाकुंड से जल लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु ध्वजाधारी धाम पहुंचकर भगवान भोले को जलाभिषेक करते हैं। इधर विधायक ने यह भी बताया कि जेजे कॉलेज से मेघातरी तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। गत दिनों हुए कई सड़क हादसे और इस संबंध में अधिकारियों को पत्र लिखने, एनएचएआई के अधिकारियों से बात करने के बाद गड्ढों को भरने और मरम्मती का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार