Hazaribagh News: निलांबर-पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़े जाने पर मुन्ना सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति

Hazaribagh News: निलांबर-पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़े जाने पर मुन्ना सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह

उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा का त्वरित पुनर्निर्माण कराने की मांग की।

हजारीबाग: झारखंड की धरती के महान क्रांतिकारी शहीद निलांबर-पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का असामाजिक तत्वों का प्रयास अब जिले की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। गुरुवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने इस घटना को इतिहास और बलिदान की विरासत पर हमला बताते हुए गहरी नाराज़गी जताई। सूचना मिलते ही मुन्ना मौके पर पहुँचे और प्रतिमा की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने तुरंत ही जिला उपायुक्त और पुलिस कप्तान से फोन पर बातचीत कर विस्तृत जानकारी साझा की और दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की मांग की।

सिंह ने कहा कि निलांबर–पीतांबर भोगता  झारखंड  के महान क्रांतिकारी योद्धा थे। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास हमारे समाज की अस्मिता और शौर्यगाथा पर चोट है। कांग्रेस पार्टी शहीदों और क्रांतिकारियों की विरासत की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रही है और रहेगी। उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा का त्वरित पुनर्निर्माण कराने की मांग की और जनता से अपील की कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों की मंशा को नाकाम करने के लिए एकजुट होकर खड़े हों।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान