Koderma News: चोरी की घटनाओं में संलिप्त सात अपराधी गिरफ्तार

चोरी के वाहन के साथ कई सामान बरामद

Koderma News: चोरी की घटनाओं में संलिप्त सात अपराधी गिरफ्तार
बरामद सामान के साथ पुलिस अधिकारी

कोडरमा पुलिस ने बीते दो महीनों में हुई चोरी की घटनाओं का उद्भेदन कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से वाहन, आभूषण, नकदी, मोबाइल व औजार बरामद किए गए। एसपी अनुदीप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए उद्भेदन में शामिल पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।

कोडरमा: जिले में बीते दो महीनों के अंदर हुए चोरी की विभिन्न घटनाओं का कोडरमा पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। साथ ही चोरी की घटनाओं में लिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया है। कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने सोमवार को नवलशाही थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि बीते कुछ महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं व दुर्गा पूजा को मद्देनजर जिले भर में विधि व्यवस्था बनाए रखने तथा अन्य अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के तमाम थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने व अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया था। 

शनिवार की रात नवलशाही थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्ती की जा रही थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को खटोलिया क्रेशर मंडी के पास देखा गया। उक्त तीनों युवक पुलिस गश्ती दल को देखते ही भागने लगे। जिसके बाद गश्ती दल ने पीछा करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनके पास से एक बोरा भी बरामद किया। उक्त बोरे को खोल कर देखा तो उसमें ताला तोड़ने सहित अन्य कई प्रकार के औजार बरामद हुए। जिसके पश्चात उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग खटोलिया क्रेशर मंडी में चोरी के लिए गए हुए थे। वहीं उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बीते कुछ महीनों से हो रही चोरी की घटनाओं को इनके द्वारा ही घटित किया जा रहा था। जिसको अंजाम देने में इनके 8-10 अन्य साथी भी शामिल हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया और गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गई। जिसमें उनके द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले उसके अन्य साथियों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। 

इस बाबत नवलशाही थाना कांड संख्या 87/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं गिरफ्तार लोगों में प्रभु मलहार (25 वर्ष, पिता बालदेव मलहार सा बेको, थाना मरकच्चो),  विशाल मलहार (20 वर्ष, पिता सुरेश मलहार सा बेको, मरकच्चो), सचिन मलहार (18 वर्ष पिता सुरेश मलहार सा बेको, मरकच्चो), अरुण मलहार (40 वर्ष, पिता नन्दु मलहार सा लगनवा, थाना – गोरहर), रामु मलहार (18 वर्ष, पिता विजय मलहार, सा लगनवा, थाना गोरहर), मुन्ना मलहार (18 वर्ष, पिता अरुण मलहार, सा लगनवा, थाना गोरहर) और मिथलेश मलहार (22 वर्ष, पिता कृष्णा मलहार सा बेको, थाना मरकच्चो) शामिल हैं। इनके पास से चार पहिया वाहन (टाटा सफारी) 1, पिकअप वाहन 1, टेम्पु 2, मोटरसाईकिल 7 एवं चाँदी का आभूषण, नगद रुपया, मोबाईल तथा अन्य कई प्रकार के पीतल बर्तन, घंटी, गैस सिलेंडर, मोबाइल बरामद किया गया। नवलशाही पुलिस द्वारा इस उद्भेदन के पश्चात एसपी ने उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस मामले का उद्भेदन करने वाले नवलशाही थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार को 5 हजार रुपए का नगद इनाम, पुलिस पदाधिकारियों को 2-2 हजार रुपए तथा नवलशाही थाना के जवानों को 1-1 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ