मंत्री इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही को चाय पर बुलाया, कहा, मुझे बार-बार क्यों टारगेट करता है और मंत्री नहीं हैं?

चाय-चर्चा के बहाने सियासी तलवारें म्यान में या बाहर?

मंत्री इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही को चाय पर बुलाया, कहा, मुझे बार-बार क्यों टारगेट करता है और मंत्री नहीं हैं?
मंत्री इरफान अंसारी और भानु प्रताप शाही (एडिटेड इमेज)

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के फायर ब्रांड नेता भानु प्रताप शाही के बीच लंबे समय से कहासुनी होती रही है। दोनों नेता एक दूसरे को देख लेने की धमकी तक देते रहे हैं। चुनौती दर चुनौती का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है।

दो दिन पहले यह विवाद और बढ़ गया जब इरफान अंसारी ने भानु प्रताप शाही को गैर झारखंडी और दारूबाज कहा। भानु प्रताप शाही ने पलटवार करते हुए इरफान अंसारी को करारा जवाब दिया। पिता-पुत्र दोनों को दारूबाज कहा। विवाद बढ़ने के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मंत्री इरफान अंसारी को फोन करके उनके बयान के लिए याद दिलाते हुए ऐसा न करने की नसीहत दी।

इसके बाद मंत्री ने क्या कहा, क्या सफाई दी, यह आप भी सुनिए। इरफान अंसारी दिल के सच्चे इंसान, सरल और मददगार हैं। लेकिन बेचारे मीडिया के सामने ऐसा कुछ बार-बार बोल देते हैं जिसकी वजह से वह विवादों में फंस जाते हैं। कैमरे के सामने अपने को रोक नहीं पाते। कैमरा उनकी कमजोरी है। इसके बाद उनका किया धरा पर पानी फिर जाता है।

Edited By: Samridh Desk

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान