मिशन बंगाल में उतरी भाजपा, पर्दे के पीछे मुख्य रणनीतिकार बने सीआर पाटिल

बिहार जीत के बाद भाजपा ने 150 नेताओं की टीम उतारी

मिशन बंगाल में उतरी भाजपा, पर्दे के पीछे मुख्य रणनीतिकार बने सीआर पाटिल
चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल (फाइल फोटो)

बिहार चुनाव में सफलता के बाद भाजपा ने मिशन बंगाल की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 150 नेताओं की टीम को बंगाल में तैनात किया है, जबकि पर्दे के पीछे मुख्य रणनीतिकार सीआर पाटिल पूरे अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

कोलकाता :  बिहार विधानसभा चुनाव में मिली भारी सफलता से भाजपा उत्साहित है। भाजपा अब मिशन बंगाल की राह पर है। बंगाल फतह की तैयारी है। इसमें कितनी सफलता मिलेगी यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन भाजपा ने अभी से ही वहां अपनी तैयारी तेज कर दी है। मिशन बंगाल को लेकर 150 नेताओं की फौज बंगाल के विभिन्न जिलों में उतर चुकी है। इनमें अधिकांश पार्टी के बड़े नेता, विभिन्न राज्यों के सांसद और विधायक हैं।

 बंगाल में अगले वर्ष अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। बिहार चुनाव परिणाम के तुरंत बाद भाजपा ने अपनी टीम को बंगाल में लगा दिया।  भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े रणनीतिकार और मोदी-शाह के करीबी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को बंगाल की जिम्मेदारी दी गई है। पर्दे के पीछे मुख्य रणनीतिकार सीआर पाटिल हैं। इनके नेतृत्व में ही पूरी टीम वहां काम कर रही है। पाटिल अपनी रणनीति का लोहा मनवा चुके हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के चुनाव में भी पाटिल की सक्रिय भूमिका रही है।

पाटिल पर्दे के पीछे काम करते हैं। रणनीति बनाते हैं और उसे अमली जामा पहनाते हैं। मोदी और अमित शाह के सबसे करीबी और भरोसेमंद हैं।  मिशन बंगाल के तहत फिलहाल 6 संगठन सचिव और 6 वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग टीम काम कर रही है। चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आएगी, वैसे-वैसे नेताओं और कार्यकर्ताओं की टोली वहां पहुंचेगी। ग्रासरूट स्तर पर योजना बनाकर काम शुरू हो चुका है।

 सूत्रों के अनुसार जिन नेताओं को मिशन बंगाल के तहत अभी लगाया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं।  उत्तर बंगाल (अनंत नारायण मिश्रा), राढ़ (पवन साईं और धन सिंह रावत),  हावड़ा (पवन राणा और संजय भाटिया), मेदिनीपुर (जेपीएस राठौर), दक्षिण 24 परगना (एम सिद्धार्थन और सीटी रवि),  सिलीगुड़ी (अरुण बिन्नादी ,राजीव कुमार ओझा)।  गृहमंत्री अमित शाह अब लगातार हर महीने बंगाल का दौरा करेंगे। इसके साथ पार्टी के अन्य नेता भी बंगाल के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का भी कार्यक्रम तैयार हो रहा है।

यह भी पढ़ें Pakur News : जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल

भाजपा इस बार बंगाल में करो और मरो की नीति पर काम करने की तैयारी कर रही है। पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकने में भाजपा को कितनी सफलता मिलेगी यह देखना होगा। क्योंकि टीएमसी बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती है। ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर करना मुश्किल है। इधर, टीएमसी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल तो एसआईआर के मुद्दे पर ही टीएमसी और भाजपा में टकराव की स्थिति है

यह भी पढ़ें Pakur News : पत्थरघाटा गांव में लैंप्स निर्माण को लेकर ग्रामीणों का जोरदार हंगामा

Edited By: Mohit Sinha

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव