Hazaribagh News: प्रेस क्लब के नव-निर्मित भवन का भव्य उद्घाटन हुआ, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों का ऐतिहासिक संगम बना समारोह

पत्रकारों में उत्सव का माहौल

Hazaribagh News: प्रेस क्लब के नव-निर्मित भवन का भव्य उद्घाटन हुआ, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों का ऐतिहासिक संगम बना समारोह
File Photo

सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया।

हजारीबाग: प्रेस क्लब के नव-निर्मित भवन का आज भव्य उद्घाटन किया गया। यह दिन हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्र के पत्रकारों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सुबह 9:00 बजे पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके बाद 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

दोपहर 12:30 बजे सांसद मनीष जायसवाल ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। मंच पर उनके साथ हजारीबाग सदर विधायक, बरकट्ठा विधायक, बड़कागांव विधायक, बरही विधायक, मांडू विधायक सहित जिले के पदाधिकारी, जीप चेयरमैन, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित रहे। यह अवसर पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के बीच एक ऐतिहासिक संगम का साक्षी बना।

शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्धजन इस अवसर पर शामिल हुए। हजारीबाग जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों से 150 से अधिक पत्रकार इस समारोह में उपस्थित होकर इस क्षण को यादगार बनाया।

पूरे भवन परिसर को आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया था। कृत्रिम फूलों और गेंदे की मालाओं से सजावट कर परिसर को उत्सव स्थल का रूप दिया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर किसी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें एलपीजी रिफिल बुकिंग नियम में कोई बदलाव नहीं, लोग अफवाहों से बचें: केंद्र

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं सचिव विस्मय अलंकार ने संयुक्त रूप से कहा कि हजारीबाग प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज़ और उनके अधिकारों का प्रतीक रहा है। नए भवन का उद्घाटन पत्रकारिता जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जैसा है। यह भवन केवल एक संरचना नहीं बल्कि संवाद, रचनात्मकता और सहयोग का केंद्र बनेगा। हजारीबाग प्रेस क्लब हमेशा से पत्रकारों के हित में कार्य करता रहा है।

यह भी पढ़ें विदाई का पहला हिस्सा शुरू: मोहम्मद सालाह ने 435 मैचों के शानदार सफर पर पूर्णविराम लगाने का मन बनाया

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान