Hazaribagh News: समाजसेवी राकेश गुप्ता ने अपने 51वें जन्मदिन पर पौधारोपण और जरूरतमंदों को किया सामग्री वितरण

जन्मदिवस के अवसर पर पेड़ लगाना, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, जरूरतमंदों में जरूरत सामग्रियों को वितरण करना में मेरा सौभाग्य है : राकेश गुप्ता

Hazaribagh News: समाजसेवी राकेश गुप्ता ने अपने 51वें जन्मदिन पर पौधारोपण और जरूरतमंदों को किया सामग्री वितरण
जरूरतमंदों को उपहार देते समाजसेवी राकेश गुप्ता

इस दौरान जरूरतमंदों ने राकेश गुप्ता को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी तथा आत्मिय सम्मान के साथ आशिर्वाद प्रदान किया।

हजारीबाग: राकेश गुप्ता फैंस क्लब ने हजारीबाग के लोकप्रिय व चर्चित समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता का 51वें जन्मदिन के अवसर पर झील परिसर में झील सफाई समिति के अरूण वर्मा एवं शैलेश चंद्रवंशी के सहयोग से बेलपत्र का पौधा लगाया तथा उनका जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर झील परिसर में मैराथन दौड प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया। साथ ही सदर अस्पताल, ओल्ड एज होम एवं मुखबाधिर जरूरतमंदों के बीच फल, ब्रेड एवं बिस्किट का वितरण किया।

इस दौरान जरूरतमंदों ने राकेश गुप्ता को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी तथा आत्मिय सम्मान के साथ आशिर्वाद प्रदान किया। मौके पर समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर पेड़ लगाना, प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, जरूरतमंदों में जरूरत सामग्रियों को वितरण करना में मेरा सौभाग्य है। उन्होंने आमजनमानस से अपील करते कहा कि हर कोई को जन्मदिन के अवसर जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए तथा जरूरत सामग्रियों को वितरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहद ही सुखद एवं आत्मिय स्नेह के साथ जन्मदिन मनाया।

मुख्य रूप से दिनेश नाटाणी, राजकिशोर, प्रशांत सिन्हा, राजन गुप्ता, रवि अग्रवाल, सत्यदेव, विणा देवी, ऋषि कुमार, सन्नी कुमार, बिट्टू कुमार, अनील यादव, सुरेन्द्र सुदेश, धनंजय डीके, सहदेव कुमार दास, विशाल पांडे, कल्याणी मिश्रा, सुचित कुमार, विनर डिफेन्स एकेडमी के कोच कौशल कुमार, अनुज कुमार, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, रामप्रीत कुमार, नीरज कुमार, बंटी कुमार, शेखर कुमार, अंशु कुमार, रौशन कुमार, उज्जवल कुमार, आंनद कुमार, राहुल कुमार, रानी कुमारी, नेहा कुमारी, काजल कुमारी एवं कल्पना कुमारी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी