Hazaribagh News: सदर विधायक ने ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों के टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ करना ही मेरा संकल्प : प्रदीप प्रसाद

Hazaribagh News: सदर विधायक ने ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों के टीम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद

विधायक ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत बातचीत की और उनके शीघ्र समाधान हेतु निर्देश दिए।

हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई। सबसे पहले बाबूगांव चौक, मटवारी स्थित "ज्ञान बिंदु लाइब्रेरी" का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने नए प्रतिष्ठान के निदेशक रितिक जी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह लाइब्रेरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन का केंद्र बनेगी तथा युवाओं को सफलता की ओर अग्रसर करने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त की।

इसके उपरांत विधायक प्रसाद ने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन की 40 सदस्यीय शूटरों की टीम को रांची के लिए रवाना किया, जो 02 से 05 सितम्बर तक आयोजित होने वाली 15वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। कर्जन ग्राउंड स्थित राइफल रेंज में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हजारीबाग और झारखंड का नाम रौशन करने का आह्वान किया।

इस प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि इस बार महिला खिलाडियों की संख्या 17 से अधिक है। रवानगी कार्यक्रम में टीम मैनेजर सुगातो रॉय, सहायक मैनेजर रोहित सिंह, कोच यशवंत कुमार एवं रिद्धि गुप्ता सहित अध्यक्ष राकेश रंजन, सेक्रेटरी नीलेन्दु जयपुरियार, मनोज गुप्ता, परवेज आलम, नियाज खान तथा खिलाडियों के अभिभावक मौजूद रहे।

इसके अलावा विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया, जहाँ हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों ने उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याएँ साझा कीं। विधायक ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत बातचीत की और उनके शीघ्र समाधान हेतु निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें रांची की ‘यूनिवर्सल दीदी’ राधा दुर्लभ बॉम्बे ब्लड ग्रुप के मरीजों के लिए बनीं जीवनदाता

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है। शिक्षा, खेल और विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

यह भी पढ़ें Pakur News: आकांक्षा परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद Sahebganj News : ठप्प पड़ गई गैस एजेंसियों की बुकिंग, बिगड़ गया रसोई में बनी भोजन का स्वाद
बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी