दुमका : नाबालिग से गैंगरेप के मामले में चार गिरफ्तार
On

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की बरमसिया पंचायत के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शिकारीपाड़ा की पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपितों को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिक पीड़िता अपनी दादी के साथ घर में सोई थी। तभी रात को लगभग 11 बजे चारों आरोपित लड़की के घर के दरवाजे तोड़ कर घुस गये और लड़की के साथ चारों ने बलात्कार किया है।
Edited By: Samridh Jharkhand