झामुमों बाप- बेटे की पार्टी: कृष्णा मार्डी
On

चाईबासा: पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी ने कहा है कि झामुमों अब महज बाप- बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान पार्टी की टिकट से पूर्वी सिंहभूम संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस मौके पर झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा भी मौजूद थे, जो जमशेदपुर लोकसभा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
दोनो नामधारी दलों ने इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ने का मन बनाया है। खास बात यह है कि कृष्णा मार्डी के चुनाव मैदान में उतरने से इस बार सिंहभूम सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। गौरतलब हो कि मार्डी झामुमो के सबसे कद्दावर व दंबग नेता रह चुके हैं। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से हुये विवाद के बाद से उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाकर अपने तरीके से उलगुलान कर दिया था। खास बात ये है कि आज भी आदिवासियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। संथाली, उरावं व हो आदिवासी समाज में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। सरायकेला व चाईबासा में इनकी अच्छी सोहरत है।
चुनावी गणित देखें तो झामुमो के चुनाव मैदान न होने व कांग्रेस से झामुमो विधायकों की नाराजगी का लाभ सीधे कृष्णा मार्डी को मिल सकता है। झामुमो व झामुमो उलगुलान के मतदाता वर्ग लगभग एक है, लिहाजा मार्डी कांग्रेस- भाजपा के साथ झामुमो पर तीखा हमला करते हुए आदिवासियों को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास करेंगे, जिससे सीधा नुकसान कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोडा को हो सकता है।
झामुमो उलगुलान प्रत्याशी ने भाजपा से अधिक कांग्रेस व मधु कोड़ा पर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुये कहा कि भ्रष्टाचार आज का ज्वलंत मुद्दा है। कांग्रेस ने चार हजार करोड़ घोटाले के आरोपी की पत्नी को अपना प्रत्याशी बनाया है। कृष्णा मार्डी ने झामुमो पर आरोप लगाया कि यह बाप-बेटे की पार्टी है और सिंहभूम को कांग्रेस के हाथों गिरवी रख दिया। सिंहभूम में पांच विधायक होने के बावजूद चंपई सोरेन जमशेदपुर से लडने गए हैं।
महागंठबंधन चारों का गैंग: बेसरा
झापीपा के केंद्रीय अध्यक्ष और जमशेदपुर से तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी सूर्य सिंह बेसरा ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश के चैकीदार पर महागठबंधन चोर होने का आरोप लगा रहा है, लेकिन खुद महागठबंधन अलीबाबा 40 चोर का गैंग है। महागठबंधन में चार सीएम हैं, सभी में घोटाला के आरोपी है। लालू यादव चारा घोटाला, शिबू सोरेन रिश्वत के आरोपी, मधु कोडा 4 हजार करोड़ के आरोपी व हेमंत सोरेन जमीन घोटाला के आरोपी हैं।
Edited By: Samridh Jharkhand