Chaibasa News: आदिवासी किसान मजदूर पार्टी की तीन दिवसीय पदयात्रा संपन्न
NH-75 सड़क निर्माण को लेकर निकाली गयी थी पदयात्रा
सड़क के हालात पर सभी काफी अक्रोशित हैं. ड्राईवरों का तो कहना है कि पूरे भारत देश में इससे खराब NH सड़क नही देखा. उन लोगों का कहना है कि गड्ढानुमा सड़क के कारण एक्सिडेट होना आम बात है और हम ड्राईवरो को जाम के कारण भूखा रहना पड़ता है
चाईबासा: आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा के नेतृत्व में निकाली गई NH-75 सड़क निर्माण को लेकर तीन दिन की पदयात्रा का आज कैलेंडे गांव में समापन हुआ. यह पदयात्रा हाटगम्हरिया से शुरू हुआ था. NH सड़क का निर्माण कार्य और सड़क को लेकर जब ग्रामीण और ट्रक ड्राइवरों से समस्या को लेकर पूछताछ किया गया तो सड़क के हालात पर सभी काफी अक्रोशित हैं. ड्राईवरों का तो कहना है कि पूरे भारत देश में इससे खराब NH सड़क नही देखा. उन लोगों का कहना है कि गड्ढानुमा सड़क के कारण एक्सिडेट होना आम बात है और हम ड्राईवरो को जाम के कारण भूखा रहना पड़ता है. सरकार हमारा कोई सुविधा नहीं कराया. जबकि अगर गाड़ी नही चलेगा तो कितना कारखाना बंद हो जायेगा जिससे देश का विकास रुक जायेगा.
ग्रामीणों ने कहा कि आज तक जमीन मालिको को मुवावजानही मिला है और सड़क का बुरा हाल होने से प्रत्येक दिन जाम लगने से गांव वालो को काफी परेशानी उठाना पड़ता है. सड़क में पैदल चलना मुस्किल हो गया है. सड़क के दूसरे पार जानवरो को ले जाने में दिक्कत हो गया है. सरकार सड़क जल्दी निर्माण करे वरना सड़क जाम किया जायेगा. आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि यह सड़क देश को सबसे ज्यादा टैक्स देता है. यह कोल्हान का एकमात्र जीवन रेखा सड़क है. इस सड़क का निर्माण के लिए हमलोंगो के दो बार श्रमदान किया फिर पद यात्रा किया उसके बाद बनना शुरू हुआ. लेकिन घटिया गुणवत्ता के कारण ये सड़क फिर से खराब हो गया है. आज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो या बाजार जाने वाले ग्रामीण या फिर मरीज इन लोगों के लिए बहुत परेशानी का मामला बन गया है.


Related Posts

Latest News

