बोकारो : भूखल घासी की कथित भूख से मौत पर हरकत में प्रशासन, पूरे परिवार के स्वास्थ्य की होगी जांच

बोकारो : भूखल घासी की कथित भूख से मौत पर हरकत में प्रशासन, पूरे परिवार के स्वास्थ्य की होगी जांच

बोकारो : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के करमा गांव में भूखल घासी की कथित रूप से भूख से हुई मौत के मामले पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य से लेकर जिला प्रशासन तक हरकत में है. बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने पीड़ित परिवार के गांव जाकर हालात का जायजा लिया. डीसी ने कहा कि वह एनिमिक थे और घर पर ही डाॅक्टर की निगरानी में थे. डीसी के अनुसार, भूखल घासी बेंगलुरु में काम करते थे और छह महीने पहले बीमार होने पर अपने घर लौट आए थे. लंबी बीमारी के बाद उनकी मौत हो गयी.


डीसी ने कहा कि भूखल का पूरा परिवार एनिमिक है. उनके परिवार को भीमराव आंबेडकर आवास योजना का तुरंत लाभ देने का निर्देश बीडीओ को दिया गया है. उनकी पत्नी गंभीर एनीमिक स्थिति में है. उनका सरकारी फंड से इलाज कराया जाएगा. पूरे परिवार के बाॅडी प्रोफाइल की जांच करायी जाएगी.


मालूम हो कि एक अखबार द्वारा इस खबर को छापे जाने के बाद यह मामला चर्चा में आया. विधानसभा में भी हाल में भुखमरी के मामलों पर सवाल पूछे गए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान