बोकारो: चुनावी ढर्रा बदलना एकमात्र लक्ष्य: सुदेश
On
बोकारो: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि अब जनमत जुटाने और जीत का श्रेय पार्टी के नेता नहीं बूथ के कार्यकर्ता औपर चूल्हा प्रमुख लेंगे। पार्टी नेतृत्व की नजरों में सबसे ज्यादा अहमियत चूल्हा प्रमुखों और बूथ के कार्यकर्ताओं की होगी। यही ढर्रा बदलने के लिए वे निकले हैं और इस चुनाव में ये हमारा अहम लक्ष्य है।
श्री महतो बुधवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार में चूल्हा प्रमुखों के सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के 341 बूथों के कार्यकर्ता मौजूद थे। आजसू प्रमुख ने कहा कि अब पार्टी में समानता आधारित दायित्व निभाना होगा। एक नेता से ज्यादा गावों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं का होगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी को एक लाख 18 हजार वोट मिले थे। बूथ के कार्यकर्ताओं और चूल्हा प्रमुखों को यह जिम्मेदारी देते हैं कि हर घर और हर परिवार तक मेरा आभार वे पहुंचा दें। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



