बोकारो : विस्थापितों की समस्या को लेकर झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन ने बीएण्डके महाप्रबंधक के संग की बैठक

विस्थापित ग्रामीण नौकरी और मुआवजा से भी वंचित

बोकारो : विस्थापितों की समस्या को लेकर झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन ने बीएण्डके महाप्रबंधक के संग की बैठक
महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते यूनियन के पदाधिकारी

विस्थापित नेताओं ने महाप्रबंधक से कहा कि विस्थापितों की मांगे पूरी नही होने पर 15 सितबंर से अनिश्चितकालीन रिजेक्ट कोयला ट्रान्सपोटिंग ढुलाई बंद रखा जायेगा।

बोकारो: झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो,जोनल अध्यक्ष बैजनाथ महतो और वरीय मजदूर नेता मदन महतो ने करगली आफिसर क्लब मे बीएण्डके महाप्रबंधक के साथ बैठक कर ज्ञापन सौपा। उऩ्होंने कहा कि विस्थापितों रैयतों की जमीन अधिग्रहण बर्ष 1936, 1956, 1960, 1965, 1972 से लेकर 1985 तक जमीन अधिग्रहण किया गया है। फुसरो नगर परिषद अन्तर्गत जैसे ढोरी रैयतों को न नौकरी मिला और ना ही मुआवजा मिला है। खास कर ढोरी एवं फुसरो पंचायत अंतर्गत सिंगार बेडा, रेहवाघाट, बड़कीटांड, बालु बैंकर, सोतारडीह,भेड़मुक़ा, मधुकनार, राजबेड़ा, भलचोथी, बेहराडीह, कदमाडीह, घुटियाटांड बस्ती रैयतों को काफी नुकसान हुआ है। इन गांव वालों को केन्द्र सरकार से राज्य सरकार से कोई भी योजना गरीब किसान रैयत को किसी भी तरह का लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-09-14 at 16.55.13_f5044517 (1)
महाप्रबंधक संग बैठक में शामिल यूनियन के पदाधिकारी

उऩ्होंने कहा कि क्षेत्र द्वारा जमीन अधिग्रहण किया गया है उसे अविलंब अधिग्रहण से मुक्त किया जाये। जमीन अधिग्रहण के चलते किसी भी तरह के  सरकारी लाभ किसान रैयतों नही ले पा रहे है। क्षेत्र अंतर्गत सिंगार बेड़ा, रेहवाघाट, बड़कीटांड, बालु बैंकर, बकागदा, सोतारडीह, भोला नगर, कोचाकुल्ही, भेडमुक्का, पटेल नगर, मधुकनारी, राजा बेड़ा, भलचोथी, बेहराडीह बस्तियों में रोड लाईट एलईडी अविलम्ब लगवाये जाये। बालू बैंकर सब स्टेशन के पास चिल्ड्रेन पार्क एवं वॉलीवल ग्राउंड चारदीवारी कर सौन्दर्यकरण किया जाये। बालू बैंकर चैकपोस्ट से संत रविदास चौक तक टेंकर से पानी छिड़काव किया जाए। रेहवाघाट बस्ती, सिंगार बेड़ा में एक बड़ा तलाब निर्माण अविलम्ब करया जाय। वहीं विस्थापित नेताओं ने महाप्रबंधक से कहा कि विस्थापितों की मांगे पूरी नही होने पर 15 सितबंर से अनिश्चित कालीन रिजेक्ट कोयला ट्रान्सपोटिंग ढुलाई बंद रखा जायेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान