देवघर: राज्यस्तरीय ग्राम सभा फेडरेशन का उद्घाटन, अपना गांव, अपना राज के लिए स्वावलंबन जरूरी

700 गांव में अपना गांव, अपना राज की प्रक्रिया जारी

देवघर: राज्यस्तरीय ग्राम सभा फेडरेशन का उद्घाटन, अपना गांव, अपना राज के लिए स्वावलंबन जरूरी
सम्मेलन का उदघाटन करते मुख्य अतिथि व अन्य

मधुपुर: स्थानीय बावनबीघा मंगलम सभागार में सोमवार को ग्राम सभा फेडरेशन के दो दिवसीयो राज्य स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन देश के महापुरुषों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि समाजकर्मी घनश्याम, सिद्देश्वर सरदार, सुरेंद्र बिरूली फेडरेशन की संयोजक ऐनी टुडू, पार्वती, सुरेश उरांव, फातिमा, सैफ, ओविसर आदि ने सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्राम सभा के मांझी हड़ाम, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिवालय के सचिव, स्थाई समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सम्मेलन में विषय प्रवेश कराते हुए समाजकर्मी घनश्याम ने कहा कि अपना गांव, अपना राज के लिए स्वावलंबन जरूरी है। 700 गांव में अपना गांव, अपना राज की प्रक्रिया के तहत सचिवालय, स्थायी समिति से आगे बढ़ने का प्रयास चल रहा है। गांव तब तक मजबूत नहीं हो सकती जब तक स्वशासी के साथ स्वावलम्बी नहीं हो। गांव के स्वावंबलन के लिए पौष्टिक भोजन, मौसम अनुकूलित वस्त्र, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन और सुरक्षा जरूरी है। आज प्रदेश के 45 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार हैं, 76 प्रतिशत महिला रक्त की कमी से जूझ रही हैं। इन सारी कमियों को ग्राम सभा के माध्यम से दूर करना होगा। प्रकृति के साथ रहने की कला विकसित करनी होगी। जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा।

आज 90 प्रतिशत बीमारी दूषित पानी के कारण हो रहा है। लोगों को शुद्ध पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर सालगे मार्डी ने स्वावलंबन के लिए गांव में आजीविका को बढ़ावा देने और पलायन को रोकने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन अन्ना सोरेन व सुनिता मुमू ने किया। सिद्येश्वर सरदार ने संविधान में स्वशासन और स्वावलंबन के अधिकार पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए ग्राम सभा को एकजुट होकर अपने हक अधिकार के लिए आगे आने और अपनी जमीन, जंगल और जल की रक्षा पर जोर दिया। मौके पर सैकड़ों पर उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार