शाहीनबाग : कोरोना से जंग के लिए पुलिस ने 100 दिन से जारी धरने को कराया खत्म तो लोगों ने दिए गुलाब

शाहीनबाग : कोरोना से जंग के लिए पुलिस ने 100 दिन से जारी धरने को कराया खत्म तो लोगों ने दिए गुलाब

नयी दिल्ली : आज सुबह दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में 100 दिन से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ जारी धरने को पुलिस ने खत्म कर दिया. धरना स्थल से सभी को हटाया गया और उस जगह से सभी चीजों को हटाया गया. ऐसा पुलिस ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर किया क्योंकि भीड़ में यह काफी तेजी से संक्रमित होता है.

 

शाहीनबाग में नागरिकता संशोधन कानून सहित एनआरसी व एनपीअर के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं को सरकार की ओर से हटाने का तमाम प्रयास किया गया, लेकिन उसमें कामयाबी नहीं मिली. यहां तक की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दो वार्ताकार भी नियुक्त किए, पर कई चरण की वार्ता के बाद भी धरना जारी रहा.


पुलिस ने इस दौरान धरना हटाने का विरोध कर रहे दस से बारह लोगों को हिरासत में भी लिया. इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को उनके इस कार्य के लिए गुलाब भेंट किया. डीसीपी साउथ आरपी मीणा एवं अन्य पुलिस कर्मियों को फूल भेंट किए गए.


दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि हमने आज जामिया, शाहीनबाग एवं अन्य स्थलों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटा दिया, खुश लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार किया गया व हिरासत में लिया गया. उन्होंने इस बात पर खुशी जतायी कि स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम का विरोध नहीं किया.

 

यह इस देश की खूबसूरती है कि लोग अपनी मांगों को लेकर भले विरोध कर रहे थे, लेकिन जब नेक उद्देश्य से पुलिस ने उन्हें धरना स्थल से हटाया तो स्थानीय लोगों ने गुलाब भेंट कर पुलिस का स्वागत किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां