नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव फिर बने डिप्टी सीएम

पटना : जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में नीतीश कुमार ने जदयू-भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था और उसके बाद राजद नेता तेजस्वी यादव एवं उनकी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद स्पष्ट हो गया था कि नीतीश कुमार अब जदयू-राजद की सरकार बनाने वाले हैं।
#WATCH Bihar CM Nitish Kumar and Deputy CM Tejashwi Yadav greet each other after the oath-taking ceremony, in Patna pic.twitter.com/fUlTz9nGHS— ANI (@ANI) August 10, 2022
#WATCH | Family of Bihar’s Dy CM, Tejashwi Yadav reacts after oath ceremony.
“I thank everyone,” says his wife Rajshri
“It’s good for people of Bihar, I thank them. All are happy,” says mother-ex CM Rabri Devi
“We have come to power to work,” says his brother Tej Pratap Yadav pic.twitter.com/9e1OvvXYPH
— ANI (@ANI) August 10, 2022
नीतीश कुमार की इस नई सरकार को सभी गैर भाजपा दल का समर्थन है। नीतीश कुमार के अलावा आज राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें फिर से नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद मिला है।
Bihar: Nitish Kumar swears in as CM for 8th time; Tejashwi Yadav to be Dy CM
Read @ANI Story | https://t.co/zTZ39XCRPG#NitishKumar #TejashwiYadav #BiharPolitics #Bihar pic.twitter.com/xFmXvMcIgo
— ANI Digital (@ani_digital) August 10, 2022
नीतीश कुमार ने इसके साथ ही 2024 के आम चुनाव के लिए एक मजबूत और संयुक्त विपक्ष की बात कही है। समझा जाता है कि नीतीश कुमार को यूपीए गठबंधन में संयोजक का पद देते हुए उसे मजबूत किया जाएगा।
Those who came to power in 2014, will they be victorious in 2024? I would like all (opposition) to be united for 2024. I am not a contender for any such post (on PM post): Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/XI7BPaAA9K
— ANI (@ANI) August 10, 2022
नीतीश कुमार ने कहा है कि पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे। भाजपा ने हमें नुकसान पहुंचाया है।