नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, लालू प्रसाद से फिर किया गठबंधन

पटना : एक नाटकीय घटनाक्रम में नीतीश कुमार ने मंगलवार, नौ अगस्त 2022 को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता दल से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार राष्ट्रीय जनता दल के विधायक दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस घटनाक्रम के बाद यह बहुत स्पष्ट हो गया कि बिहार में अगली सरकार जदयू औ राजद की बनेगी। नीतीश के कदम को पूर्व सीएम जीतनराम मांझी का भी समर्थन हासिल है।
#BiharPolitics | Nitish Kumar & RJD leader Tejashwi Yadav leave together the residence of Rabri Devi in Patna pic.twitter.com/VwyStO45Li— ANI (@ANI) August 9, 2022
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव भी मौजूद हैं, जिनको लेकर यह रिपोर्ट आती रही है कि वे राजद की अंदरूनी राजनीति में हाशिये पर धकेले जाते रहे हैं। राजद सूत्रों के हवाले से एएनआइ ने खबर दी है कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से कहा है कि 2017 में क्या हुआ और चुनाव में क्या हुआ, उसे भूल कर हम नई शुरुआत करें।
Bihar | Nitish Kumar along with RJD leader Tejashwi Yadav & Rabri Devi, today pic.twitter.com/EF3ZCydO1H
— ANI (@ANI) August 9, 2022
इस घटनाक्रम को बाद राजद खेमे में खुशी है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है कि राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी। अब यह देखना होगा कि क्या नीतीश कुमार खुद फिर मुख्यमंत्री बनते हैं या तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लेते हुए खुद राष्ट्रीय राजनीति में जाते हैं।
#BiharPoliticalCrisis | Let us forget what happened in 2017 and begin a new chapter, said JD (U) leader Nitish Kumar to RJD’s Tejashwi Yadav: RJD source pic.twitter.com/yy7mWgMcXu
— ANI (@ANI) August 9, 2022
नीतीश कुमार ने कहा है कि जदयू के सांसद व विधायक चाहते थे कि हम भाजपा से गठबंधन खत्म कर लें। जदयू कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार का एक नया पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है नीतीश सबके हैं।
#BiharPolitical | “Nitish Sabke Hai” poster appears at the JD(U) HQs in Patna as Nitish Kumar forms an alliance with RJD after leaving NDA pic.twitter.com/Tn6OcLJYTy
— ANI (@ANI) August 9, 2022
Bihar | We fought the 2020 polls together under NDA, the mandate was for JD-U and BJP, we won more seats despite that, Nitish Kumar was made the CM. Whatever happened today is a betrayal of Bihar’s people & the BJP: Bihar BJP chief Sanjay Jaiswal pic.twitter.com/VUL5OVvizT
— ANI (@ANI) August 9, 2022