पटना के घरों में सीएनजी से पक रहा है खाना, गेल कंपनी तेजी से कर रही काम, ये है कनेक्शन की प्रक्रिया

पटना के घरों में सीएनजी से पक रहा है खाना, गेल कंपनी तेजी से कर रही काम, ये है कनेक्शन की प्रक्रिया

बिहार डेस्क: राजधानी पटना में इन दिनों सीएनजी पाइप लाइन (CNG Pipeline) के विस्तार पर बेहद ही तेजी से काम चल रहा है। गेल का लक्ष है कि साल 2025 तक पूरे पटना शहर (Patna city) में सप्लाई दिया जाए। फिलहाल तकरीबन 25 कॉलोनियों और मोहल्लों के तकरीबन 10 हजार घरों में लोग पीएनजी से खाना बना रहे हैं। अगले साल के मार्च तक 35 मोहल्लों के तकरीबन 20 हजार घरों में कनेक्शन देने की तैयारी है। सिटी के सगुना मोड़ से गांधी मैदान इलाके तक बेली रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है।

बता दें कि राजधानी के एम्स, जगदेव पथ,आईजीआईएमएस, महुआबाग, बीआईटी मेसरा, आशियाना नगर, एम्स कॉलोनी, वेद नगर, जलालपुर सिटी, सगुना, विजय नगर, गोला रोड, रूपसपुर, राजा बाजार सहित नजदीक की कॉलोनियों में पीएनजी से खाना बन रहा है। इन इलाके के लोग सीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए मोबाइल एप से आवेदन कर सकते हैं।
मोबाइल एप्लीकेशन से सीएनजी का कनेक्शन (CNG connection through mobile application) लेने के लिए कंपनी ने सहज एप बनाया है। लोग इस ऐप के माध्यम से सीएनजी का कनेक्शन लेने के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। जो कंज्यूमर्स 500 रुपए में कनेक्शन लेते हैं, उन्हें प्रतिदिन किराया एक रुपया देना होता है। दो मास में 60 रुपए ओर 12 रुपए जीएसटी का भुगतान (payment of gst) करना होता है। 500 रुपए सिक्योरिटी की पैसे होते हैं, जो बिल के साथ ही एडजस्ट कर दी जाती है। 4500 रुपए वाले प्लान में रेंट नहीं देना पड़ता है। कनेक्शन रिटर्न करने पर 4000 रुपए रिफंडेबल कर दिए जाते हैं।
 

 

यह भी पढ़ें पटना गर्ल्स हॉस्टल केस: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत में CBI ने दर्ज किया केस, जांच में नए खुलासे

 

यह भी पढ़ें बिहार में 33.25 लाख राशन कार्ड रद्द: PDS अपात्रों पर कार्रवाई शुरू, देखिए पूरी लिस्ट

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक