कोरोना की लड़ाई में वीआईपी कल्चर को बीच में न लाये राज्य सरकार: भाजपा

कोरोना की लड़ाई में वीआईपी कल्चर को बीच में न लाये राज्य सरकार: भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार से कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए तैयारियों पर जोर देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने क्वॉरेंटाइन के जो गाइडलाइन तय किए हैं, उसका सख्ती से पालन करें। साथ ही विदेशों से लौटे संदिग्ध व्यक्तियों के लिए इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन होना चाहिए।

शाहदेव ने कहा कि प्रधानमन्त्री ने राष्ट्र को अपने संबोधन के समय इस वायरस के संक्रमण के महामारी का रूप लेने के खतरे से देश को अवगत कराया था। राज्य सरकार को इसलिए इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए। जिन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया हो, उन पर भी राज्य सरकार कड़ी नजर होनी चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित हो कि वह क्वॉरेंटाइन पीरियड के दौरान लोग अपने घर से बाहर न निकलें।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की विधायिका दीपिका पांडेय की तारीफ की। प्रतुल ने कहा कि विधायिका बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अमेरिका से लौटने के बाद खुद को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा लिया है। उन्होंने कहा कि विदेशों से लौटने वाले दूसरे लोगों को भी विधायिका का अनुसरण करना चाहिए।

हालाँकि उन्होंने दीपिका पांडेय से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के द्वारा विदेशों से लौटने वाले भारतीयों के लिए बनाए गए क्वॉरेंटाइन और आइसोलेशन के नियम का सख्ती से पालन करेंगी। एक छोटी सी भूल भी कोरोना के संक्रमण को महामारी का रूप दे सकती है। कहा कि इन नियमों का पालन कराना राज्य सरकार की भी जिम्मेवारी है और उसे भी अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ; किसे मिला कैबिनेट में जगह?

 

यह भी पढ़ें: Mission 2029: वन नेशन-वन इलेक्शन और परिसीमन पर सरकार की बड़ी तैयारी, जानिए पूरा मामला

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां