महाराष्ट्र : शिवसेना को समर्थन के सवाल पर सोनिया के आवास पर अहम बैठक, अहमद-एंटोनी मौजूद

महाराष्ट्र : शिवसेना को समर्थन के सवाल पर सोनिया के आवास पर अहम बैठक, अहमद-एंटोनी मौजूद

सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर महाराष्ट्र के संबंध मेें निर्णय लेने के लिए बैठक चल रही है. इस बैठक मेें शामिल होने अहमद पटेल, एके एंटोनी सहित अन्य नेता पहुंचे हैं.

शरद पवार उद्धव से मिलने के बाद एनसीपी नेताओं की बैठक में पहुंचे.

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एवं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच आज मुलाकात हुई है. दोनों के बीच की खत्म हो चुकी है. उधर, शिवसेना शाम चार बजे राज्यपाल से मिलने वाली है. संभावना है कि वह राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा करेगी.

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

मुंबई/नयी दिल्ली : भारत की गठबंधन की राजनीति में अबतक का सबसे बड़ा उलट-फेर होने की संभावना बनती नजर आ रही हैं. अबतक धुर विरोधी रही कांग्रेस व शिवसेना के एक साथ खड़े होने के आसार बन गए हैं. हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला होना है. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी. मुख्यमंत्री पद के बराबर कार्यकाल के लिए भाजपा से बंटवारे के सवाल पर शिवसेना ने भाजपा से दूरी बना ली है. उसके केंद्रीय मंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, शिवसेना ने एनसीपी व कांग्रेस की मदद से सरकार गठन की इच्छा प्रकट की है. इस पर आखिरी फैसले की जिम्मेवारी चतुर मराठा क्षत्रप शरद पवार ने सोनिया गांधी पर दे दी है.

आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ शिवसेना के साथ जाने के मुद्दे के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की. बैठक में महाराष्ट्र के नेताओं को बुलाकर उनकी राय लेकर एक और बैठक करने का निर्णय लिया गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है और उनके साथ बातचीत करके ही कोई फैसला लिया जाएगा.

उधर, शिवसेना के नेता संजय राउत ने भाजपा पर बड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा है कि यह भाजपा का अहंकार है कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने से इनकार कर रही है. उन्होंने इसे महाराष्ट्र के लोगों का अपमान बताया. संजय राउत ने कहा कि वे विपक्ष में बैठने को तैयार हैं, लेकिन 50-50 के फार्मूले का पालने करने के लिए अनिच्छक है, जिसका उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था.

मालूम हो कि कल महाराष्ट्र भाजपा ने चो चरण की बैठक के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिल कर सरकार बनाने से इनकार कर दिया था. बड़ी पार्टी होने के नाते कोश्यारी ने भाजपा को इसके लिए न्योता दिया था. भाजपा के इनकार के बाद दूसरी बड़ी पार्टी शिवसेना को राज्यपाल ने इसके लिए न्यौता दिया है. लेकिन, शिवसेना बिना कांग्रेस व एनसीपी के समर्थन के सरकार नहीं बना सकेगी.

एनसीपी चीफ ने अब समर्थन के बारे में फैसला लेने की जिम्मेवारी सोनिया गांधी पर सौंप दी है. पवार पहले कहते रहे हैं कि सरकार के लिए भाजपा-शिवसेना गठजोड़ को बहुमत मिला है और वही इसकी पहल करें, अगर वे इसमें विफल रहते हैं तो हम विचार करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका