झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

रांची: राजधानी में शुक्रवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा एक होटल के सभागार में जिला कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु शामिल हुए। 

इस कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी 19 से 20 अप्रैल को रांची में आयोजित होने वाले प्रथम महाधिवेशन को सफल बनाने, ओबीसी को 27% आरक्षण का लाभ दिलवाने के लिए आन्दोलन तेज करने तथा रांची जिला कमेटी के गठन करने के मुद्दे पर चर्चा की गयी। ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन आदि मांगों को लेकर आन्दोलन तेज किया जायेगा।

चर्चा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ओबीसी को आरक्षण बढ़ाने, वैश्य आयोग के गठन आदि से सम्बंधित प्रस्ताव विधानसभा में लाने की मांग को लेकर संगठन 23 मार्च को जभवन (रांची) के समक्ष एक दिवसीय महाधरना का आयोजन करेगा।

साथ ही आगामी 29 मार्च को रांची में जिला स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दिन रांची जिला कमेटी का गठन किया जायेगा, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु एवं केंद्रीय सचिव लक्ष्मण साहु प्रभारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, सुरेश साहु, अजित प्रजापति, प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार, उप प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद साहु, केंद्रीय महासचिव अनिता केशरी, संगठन सचिव उपेन्द्र गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, महिला मोर्चा की महासचिव रेणु देवी, राहुल कुमार साहु, मुकेशलाल सिन्दूरीया, रोहित साहु, रामलाल प्रजापति, हुलास साहु, दीपक साहु, सुरेश साहु, अजय मंडल, रौशन कुमार साहु, पुरषोत्तम कुमार, एवं कन्हैया कुमार गुप्ता उपस्तिथ रहे।

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी