“यह बजट भारतीय बिजनेस मेन पार्टी का बजट है”- हेमंत सोरेन
On
रांची: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये 2020 आम बजट पर शनिवार को राजधानी में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ने अपने भाषण में यह नहीं बताया कि किस सेक्टर में कितने पैसे खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावे उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार हर बजट के समय टकटकी लगाए रहते हैं। उन्हें भी मामूली टैक्स रेट में राहत मिला है। मगर, इसके बदले कई जगहों पर मिलने वाले टैक्स रिलीफ को काट लिया गया है। कुल मिलाकर मध्यमवर्गीय परिवार को भी इस बजट से हताशा ही मिली। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



