CPI नेता गुरुदास दासगुप्ता का निधन, वामपंथियों में शोक की लहर
On
रांची : कम्युनिस्ट नेता गुरूदास दासगुप्ता का निधन हो गया है। वे 83 साल के थे । गुरुवार को उन्होंने कोलकाता में आखिरी सांसे लीं। वे हार्ट और किडनी की बीमारी से ग्रसित थे। वयोवृद्ध नेता के निधन से झारखंड के वामपंथियों में शोक की लहर है।
वामदलों ने उनकी मौत को अपूर्णीय क्षति बताया है। नेताओं ने उनके निधन पर दुःख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। दासगुप्ता के निधन पर सीएम रघुवर दास ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है और श्रद्धांजलि दी है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts

Latest News

