भाजपा का धुआंधार प्रचार जारी, कांग्रेस को स्टार प्रचारक का इंतजार

भाजपा का धुआंधार प्रचार जारी, कांग्रेस को स्टार प्रचारक का इंतजार

रांची: झारखंड में चुनावी दंगल अब परवान चढ़ने लगा है। सभी प्रत्याशियों व उनकी पार्टियां दमखम झोंक रहीं हैं। भाजपा केे रांची प्रत्याश संजय सेठ द्वारा धुआंधार प्रचार अभियान जारी है। सेठ के पार्टी के सुपर स्टार प्रचारक के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय अपने बल पर ही अपना दमखम लगा रहे हैं। उनके लिए उनकी अभिनेत्री पत्नी रेखा सहाय वोट मांग रही हैं।
हां सुबोधकांत को अपने स्टार प्रचारक के आने का इंतजार अवश्य है। इस संबंध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने इतना जरूर कहा है कि जल्द ही कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का भी झारखंड दौरा शुरु हो जायेगा। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी स्टार प्रचारक की जरूरत ही नहीं, राज्य के मुखिया यानि रघुवर दास और देश के मुखिया नरेंद्र मोदी ही कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक का काम कर रहे हैं। ये दोनों जितनी ज्यादा रैली, जनसभा, रोड शो आदि करेंगे कांग्रेस की जीत उतनी ज्यादा पक्की होती जायेगी। इसमे दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ जो पूरी तरह पार्टी के बैनर तले यह बाजी लड़ रहे हैं, उनके साथ मुख्यमंत्री, नगर विकास आवास मंत्री, मेयर व अन्य सभी उनके लिए प्रचार कर रहे हैं।
इधर महागठबंधन प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय इस मामले में अकेले हैं। इनके फेवर में अब तक कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आया है। इस बात में कोई अतिश्योक्ति नही, कि सुबोधकांत जहां अपने बूते बाजी मारने की फिराक में हैं, वहीं भाजपा के संजय सेठ को कमल छाप व मोदी का सहारा है। इनसब के बीच भाजपा की जीत में उसके बागी व निर्दलीय प्रत्याशी रामटहल चौधरी यदि खलल डाल दें, तो कोई आश्चर्य नही कहा जा सकता।
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा