कांग्रेस स्थापना दिवस पर बोलीं सोनिया गांधी, “लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है”

नयी दिल्ली : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार, 28 दिसंबर को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में पार्टी का झंडोतोलन किया और उसके बाद पार्टी जनों को संबोधित किया। सोनिया गांधी ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी।
हमारी गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।
कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी का संदेश। #CongressFoundationDay pic.twitter.com/Cy7LanjGet— Congress (@INCIndia) December 28, 2021
उन्होंने कहा, हमारी गंगा जमुनी संस्कृति को मिटाने की नापाक कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक खुद को असुरक्षित और भयभीत महसूस कर रहा है।
लोकतंत्र और संविधान को दरकिनार कर तानाशाही चल रही है। देश की विरासत को मिटाने की कांग्रेस किसी को कभी भी इजाज़त नहीं देगी: कांग्रेस की अतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी https://t.co/1glNzNbo0Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021
कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के विभिन्न नेताओं ने अपना संदेश जारी किया है और देश की आजादी की लड़ाई में और राष्ट्रवाद को मजबूत करने में इसके योगदान को याद किया है।
अगर कांग्रेस के शताब्दी से भी अधिक के सफर को देखा जाए तो कांग्रेस ने भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिलाई। कांग्रेस यहीं नहीं रूकी, कांग्रेस नेताओं ने भारत के आर्थिक ढांचे को मजबूत किया: श्री @pramodtiwari700 #CongressFoundationDay pic.twitter.com/qTK0vyMeoL
— Congress (@INCIndia) December 28, 2021
वहीं, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी जब अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का झंडा फहरा रही थीं, तो झंडा नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जारी किया है।
#WATCH दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस का झंडा फहराने के दौरान झंडा नीचे गिर गया। pic.twitter.com/ZeA6z6ycNK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021