#SamridhNewsBlog रजनीकांत के खिलाफ याचिका खारिज, जामिया विवाद में आशु खान के खिलाफ नोटिस जारी

#SamridhNewsBlog रजनीकांत के खिलाफ याचिका खारिज, जामिया विवाद में आशु खान के खिलाफ नोटिस जारी

 

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

समृद्ध झारखंड के न्यूज ब्लाॅग में आपका स्वागत है. हम अपने इस ब्लाॅग के जरिए आपको ससमय हर खबर सिंगल प्वाइंट में उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं. हम अपने प्रयास में लगातार सुधार की कोशिश कर रहे हैं. तो जुड़े रहिए हमारे आज के न्यूज ब्लाॅग से :

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने 15 दिसंबर जामिया विवाद पर स्थानीय नेता आशु खान के खिलाफ नोटिस जारी किया. आशु खान पर सेक्शन 148, 186, 352, 332 और 308 लगाए गए हैं.

तमिलनाडु : मद्रास उच्च न्यायालय ने अभिनेता रजनीकांत के खिलाफ पेरियार पर की गई टिप्पणी पर द्रविड़ संगठन द्वारा दायर मामले को खारिज कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि ‘मैजिस्ट्रेट कोर्ट जाने के बजाय हम हाईकोर्ट क्यों जाएं?’

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

 

दिल्ली : जामिया हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच (SIT)ने फुरकान नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया.

आज मौनी अमावस्या है. हिंदू धर्म इसे पवित्र दिन माना जाता है. आज प्रयागराज के संगम तट सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों में नदी, पवित्र जल कुंड में स्नान, दान करने वालों की भीड़ लगी हुई है.

भारत V/S न्यूजीलैंड: ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

नेपाल विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काठमांडू में 2-4 अप्रैल से आयोजित होने वाले ‘सागरमाथा सांबाद’ के लिए आमंत्रित किया.

मुख्तार अब्बास नकवी, भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे के ट्वीट पर: केरल में अगर कोई CAA का समर्थन कर रहा है और आप उसका हुक्का पानी बंद कर दें. ये अपने आप में मजाक है, दिक्कत ये है कि CAA विरोधी मंडली जब लोगों को समझा नहीं पाई तो अब लोगों को असमंजस में डालने की कोशिश कर रही है.

Image

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और इस संबंध में दिल्ली के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी से जवाब तलब किया है. 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है. कपिल मिश्रा ने कहा था कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा. मालूम हो कि आठ को दिल्ली में वोटिंग की तारीख है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त बच्चों से मुलाकात करेंगे.

महाराष्ट्र में आज वीबीए नामक एक संगठन ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ महाराष्ट्र बंद बुलाया है. इसको लेकर राजधानी मुंबई सहित पूरे सूबे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान