बसों में भाजपा के झंडे-स्टीकर लगा कर ही उन्हें मजदूरों के लिए चला दीजिए : प्रियंका गांधी

बसों में भाजपा के झंडे-स्टीकर लगा कर ही उन्हें मजदूरों के लिए चला दीजिए : प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज कहा कि आज चार बजे बार्डर पर खड़े बसों के 24 घंटे हो गए हैं. उन्होंने उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार से कहा कि आपको बसों का इस्तेमाल करना है तो करिए, हमें अनुमति दीजिए. अगर आपको भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाना है तो बेशक लगाइए. अगर आपको कहना है कि बसें आपने उपलब्ध करवायी हैं तो वो भी कहिए, पर इन बसों को चलने दीजिए.


उन्होंने कहा कि हम सबको अब अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि श्रमिक भारत के वे लोग हैं जो भारत की रीढ हैं, जिनके खून और पसीने से यह देश चलता है. अपने राजनीतिक स्वार्थ से परहेज कर हर किसी को सकारात्मक भाव से सेवाभाव से लोगों की मदद में शामिल होना चाहिए.

प्रियंका गांधी ने कहा कि बसों के चलने से अबतक 9200 लोग घर पहुंच जाते. उन्होंने कहा कि हमने बसों को गाजियाबाद-नोएडा में तैयार रखने का सुझाव दिया और परमिट देने की बात कही. फिर इसके बाद सारा राजनीतिक सिलसिला शुरू हुआ. लिस्ट में गलत नंबर की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि हम उनको नयी सूची देने को तैयार थे.

यह भी पढ़ें: श्री श्री विश्वविद्यालय पहुंचे प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने 17 मई को गाजियाबाद बार्डर पर 500 बसे खड़ी की थीं. अगर उन्हें अनुमति मिलती तो 20 हजार श्रमिक घर पहुंच चुके होते. प्रियंका गांधी ने कहा कि वे प्रवासी भाई-बहनों से उनका कहना है कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता आपके साथ है. हर जिले में हमारे कार्यकर्ता आपको मिलेंगगे. भोजन पानी उपलब्ध कराएंगे. हम अपनी पूरी क्षमता से मदद करेंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका