राष्ट्रपति के अभिभाषण में सीएए और गांधी जी का जिक्र, और क्या-क्या बोले

राष्ट्रपति के अभिभाषण में सीएए और गांधी जी का जिक्र, और क्या-क्या बोले

नयी दिल्ली : संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. राष्ट्रपति ने इस दौरान संशोधित नागरिकता कानून लागू करने की स्थितियों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि पूज्य बापू ने कहा था कि पाकिस्तान में जो हिंदू व सिख वहां नहीं रहना चाहते हैं, उनको यहां आने दिया जाए. राष्ट्रपति ने सीएए का उल्लेख करते हुए कहा कि पूज्य बापू जी और समय-समय पर अनेक नेताओं व राजनीतिक दलों ने इसे बढाया. मुझे खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी हुई. उनके इस कथन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक नेताओं ने मेज थपथपाई.

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का व्यापक असर देश के हेल्थ सेक्टर में देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अबतक 75 लाख गरीब अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं. इसके साथ ही 27 हजार से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी तैयार हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम भारत में है. स्टार्टअप इंडिया अभियान के तहत देश में 27 हजार नए स्टार्टअप्स को मान्यता दी जा चुकी है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का लक्ष्य सदैव मानवता की सेवा रहा है. देश के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण चंद्रयान – 2 ने देश के युवाओं में टेक्नोलाॅजी के प्रति नयी ऊर्जा का संचार किया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी