पीएम मोदी ने अटल जयंती पर अटल जल योजना का किया शुभारंभ

पीएम मोदी ने अटल जयंती पर अटल जल योजना का किया शुभारंभ

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अटल जल योजना नामक एक महत्वपूर्ण जल योजना का आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर शुभारंभ किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि एक तरफ जल जीवन मिशन है, जो हर घर तक पाइप से जल पहुंचाने का काम करेगा और दूसरी ओर अटल जल योजना है, जो उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी जहां ग्राउंड वाटर बहुत नीचे है. यानी प्रधानमंत्री कि यह योजना ग्राउंड वाटर नीचे वाले क्षेत्रों के लिए फोकस है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के एक बहुत महत्वपूर्ण परियोजना अटल जी को समर्पित की गयी है. उन्होंने कहा कि हिमचाल प्रदेश को लद्दाख और जम्मू कश्मीर से और मनाली को लेह से जोड़ने वाली रोहतांग सुरंग को अब अटल सुरंग के नाम से जाना जाएगा.

 

मोदी ने कहा कि पानी का यह संकट एक परिवार के रूप में, एक नागरिक के रूप में हमारे लिए चिंताजनक तो है ही एक देश के रूप में भी यह विकास को प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि पानी का विषय अटल जी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, उनके हृदय के करीब था. अटल जल योजना हो या जल जीवन मिशन से जुड़ी गाइडलाइंस यह 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए एक बड़ा कदम है. मोदी ने कहा कि 18 करोड़ ग्रामीण घरों में से सिर्फ तीन करोड़ घरों में पाइप से पानी 70 सालों में पहुंच सका. अब हम अगले पांच सालों में 15 करोड़ घरों में पीन का साफ पानी, पाइप से पहुंचाएंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल