किसी को प्रधानमंत्री बनना था और देश का बंटवारा कर दिया गया : नरेंद्र मोदी

किसी को प्रधानमंत्री बनना था और देश का बंटवारा कर दिया गया : नरेंद्र मोदी

 

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा में धारा 370 व राम मंदिर निर्माण जैसे मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों ने सिर्फ सरकार नहीं बदली, सरोकार भी बदलने की अपेक्षा की है. उन्होंने कहा कि यदि हम उसी तरह चलते जिस तरह से आप लोग चलते थे, जिस रास्ते की आपको आदत हो गयी थी, तो 70 साल बाद भी अनुच्छेद 370 नहीं हटाता, मुसलिम बहनों को तीन तलाक की तलवार आज भी डराती. प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोल रहे थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपकी ही सोच के साथ चलते तो राम जन्मभूमि आज भी विवादों में रहती. आपकी ही सोच अगर होती तो करतारपुर साहिब कोरिडोर कभी नहीं बन पाता. आपके ही तरीके होते, आपका ही रास्ता होता तो भारत-बांग्लादेश विवाद कभी नहीं सुलझता. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार बोडो समझौते में सभी हथियारी ग्रुप साथ आए हैं. सबसे महत्वपूर्ण बात इस समझौते में लिखा है कि इसके बाद बोडो की कोई मांग बाकी नहीं रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर गति तेज न होती तो 11 करोड़ लोगों के घरों में शौचालय नहीं बनते, 13 करोड़ गरीब लोगों के घर में गैस चूल्हा नहीं पहुंचता, दो करोड़ नए घर गरीबों के लिए नहीं बनते. लंबे समय से अटकी दिल्ली की 1700 काॅलोनियों को नियमित करने का काम पूरा नहीं होता.

प्रधानमंत्री ने सवाल उठाया कि आपातकाल कौन लाया था. न्यायपालिका को किसने रौंदा. संविधान में सबसे अधिक संशोधन कौन लाया है. किसने अनुच्छेद 356 को सबसे अधिक लागू किया, जिन लोगों ने उपरोक्त कार्य किये हैं, उन्हें हमारे संविधान का गहन ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता है. पीएम मोदी ने कहा कि कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया हो और उस प्रस्ताव को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाड़ देने वाले लोगों को संविधान बचाने की शिक्षा लेना बहुत जरूरी है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सीएए को लेकर कुछ लोग कह रहे हैं कि इसे लाने की इतनी जल्दी क्या थी. कुछ सदस्यों ने कहा कि हम देश के टुकड़े करना चाहते हैं. विडंबना यह है कि ये वो लोग बोल रहे हैं जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने वालों के बगल में खड़े होकर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं.

उन्होंने कहा कि देश ने देख लिया है कि दल के लिए कौन है और देश के लिए कौन है. किसी को प्रधानमंत्री बनना था इसलिए हिंदुस्तान में लकीर खींची गयी और हिंदुस्तान का बंटवारा कर दिया गया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई