कश्मीर में इंटरनेट पर गंदी फिल्म देखने के अलावा कुछ नहीं करते : नीति आयोग सदस्य/JNU चांसलर

कश्मीर में इंटरनेट पर गंदी फिल्म देखने के अलावा कुछ नहीं करते : नीति आयोग सदस्य/JNU चांसलर

 

नयी दिल्ली : नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत के एक बयान से विवाद उत्पन्न हो गया है. उन्होंने कहा है अगर कश्मीर में इंटरनेट नहीं हो तो क्या फर्क पड़ता है. आप वहां इंटरनेट पर क्या देखते हैं. वहां क्या ई टेलिंग हो रही है. गंदी फिल्में देखने के अलावा आप वहां कुछ भी नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि राजनेता कश्मीर क्यों जाना चाहते हैं. वे कश्मीर में दिल्ली की सड़कों पर हो रहे विदेश प्रदर्शन को फिर से खड़ा करना चाहते हैं. वे विरोध प्रदर्शनों को हवा देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं.

वीके सारस्वत यह बता रहे थे कि कश्मीर में इंटरनेट क्यों बंद किया गया है. उनका कहना था कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म किए जाने के बाद की स्थिति से जुड़े हुआ फैसला इसे करार दे रहे थे. उनका कहना था कि यह कश्मीर में किया जाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इंटरनेट सुविधा रहने से कश्मीर में सूचनाओं का दुरुपयोग हो सकता था. उन्होंने कहा कि कश्मीर में इंटरनेट बंद रहने से क्या फर्क पड़ता है.

उन्होंने कहा: ये जितने पाॅलिटिशन वहां जाना चाहते हैं, वो किसलिए जाना चाहते हैं. वो जैसा आंदोलन दिल्ली की सड़कों पर हो रहा है, वो कश्मीर में सड़कों पर लाना चाहते हैं. और जो सोशल मीडिया है, वो उसका आग की तरह इस्तेमाल करते हैं. तो आपको वहां इंटरनेट न हो तो क्या फर्क पड़ता है. और वैसे भी आप इंटरनेट में वहां क्या देखते हैं. क्या इ-टेलिंग हो रही है वहां पे. वहां गंदी फिल्में देखने के अलावा कुछ नहीं करते आपलोग.

वीके सारस्वत ने 18 जनवरी को गुजरात के गांधीनगर में धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट आॅफ इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलाॅजी के वार्षिक दीक्षांत समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. वीके सारस्वत जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर