#nirbhayaconvicts निर्भया के दोषी विनय शर्मा के बीमार होने का दावा, कोर्ट ने तिहाड़ जेल से 22 फरवरी को मांग जवाब
nirbhaya convicts Vinay Sharma Demand better treatment
नयी दिल्ली : निर्भया कांड के दोषियों की तीसरा डेथ वारंट कोर्ट ने जारी कर दिया. दोषियों को तीन मार्च को फांसी होना है. उसके बाद आज चार दोषियों में एक विनय शर्मा ने अपने वकील के माध्यम से कहा है कि वह बीमार है और उसका इलाज कराया जाए. इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दायर अर्जी में मांग की गयी है कि उसका उच्च स्तरीय इलाज कराने के लिए तिहाड़ जेल अधिकारियों को आदेश दिया जाए. इस मामले में कोर्ट ने शनिवार को जेल प्रशासन को दोषी की स्थिति के संबंध में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.


कोर्ट में आज पेश की गयी दलील पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि विनय पागल नहीं है, बल्कि एपी सिंह को आराम की जरूरत है, क्योंकि वे मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके वकील के पास अब कुछ नहीं बचा है, इसलिए वो कुछ भी कर रहे हैं.
Related Posts

Latest News

