देश के इस मंदिर में कचरा डालो, UPI में पैसा पाओ: जानें कैसे काम करती हैं AI-सक्षम स्मार्ट मशीनें
अमरावती: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर में सफाई और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठी पहल शुरू की गई है, जिसके तहत AI-सक्षम स्मार्ट मशीनें स्थापित की गई हैं जो कचरा डालते ही UPI अकाउंट में रिफंड देती हैं।
आंध्र प्रदेश सरकार और हैदराबाद स्थित एक कंपनी के सहयोग से यह प्रोजेक्ट लागू किया गया है। तिरुमाला में बिकने वाले टेट्रा पैक और एल्यूमिनियम कैन पर एक विशेष QR कोड होता है। जब कोई व्यक्ति ये उत्पाद खरीदता है, तो उसकी कुछ कीमत एक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है। उपभोग के बाद, जब खाली पैक या कैन को मंदिर परिसर में लगी AI मशीन में डाला जाता है, तो जमा हुई राशि उसी व्यक्ति के UPI अकाउंट में तुरंत रिफंड हो जाती है।
वेस्ट मैनेजमेंट और रिसाइक्लिंग

स्थानीय उत्पादन और टेक्नोलॉजी
- AI मशीनें भारत में ही बनी हैं, स्थानीय स्तर पर 50% से अधिक सामग्री का उपयोग हुआ है।

-
ये मशीनें गर्मी, नमी, धूल जैसी चुनौतियों में भी कारगर हैं।
-
AI और IoT टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर कचरे की व्यापक पहचान व संग्रहण संभव हुआ है।
कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को लाभ
स्थानीय सफाई कर्मचारी और श्रद्धालु, AI मशीन में खाली पैक/कैन डालते ही तुरंत रिफंड पा सकते हैं। इससे न केवल उनकी आय बढ़ती है, बल्कि नए अवसर भी जन्म लेते हैं।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


