क्षत्रिय गौरव एकता बैठक: फरवरी में रांची में होगा विशाल कार्यक्रम, संगठन विस्तार पर लिए गए बड़े फैसले
रांची: क्षत्रिय गौरव एकता रांची जिला की बैठक शनिवार को पुराना विधानसभा सभागार में अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। फरवरी में राजधानी रांची में क्षत्रिय गौरव एकता की ओर से प्रदेश स्तरीय एक बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें लाखों की संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
बैठक में रांची महानगर के लगभग सभी वार्डो और आसपास के क्षेत्र से भी समाज के लोग शामिल हुए। सभी वार्ड के लोगों से क्षत्रिय गौरव एकता की मजबूती और फरवरी में रांची में आयोजित कार्यक्रम पर उनके सुझाव लिए गए। सभी लोगों ने कार्यक्रम की सफलता और इसमें अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी सुझावों पर बैठक में गौर किया गया और इस पर अमल करने का फैसला लिया गया।बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर रांची महानगर के सभी वार्डों में वार्ड कमेटी और मंडल कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। कमेटी के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में क्षत्रिय समाज के लोगों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। यह कमेटी ग्रामीण क्षेत्रों में भी गठित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता समाज के एक-एक लोगों की जिम्मेदारी है। यह कोई व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज का कार्यक्रम है। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर कार्यक्रम की सफलता और संगठन की मजबूती के लिए काम करें। उन्होंने बिहार की तरह झारखंड में भी स्वर्ण आयोग गठित करने की मांग दोहराई।
पूर्व सांसद सुनील सिंह ने संगठन विस्तार और संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संथाल परगना के इलाके में भी बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग रहते हैं। उन्हें भी एकजुट किया जा रहा है। संथाल के लोग भी बड़ी संख्या में रांची के कार्यक्रम में भाग लेंगे।
उस इलाके में भी बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने महिलाओं को भी शामिल करने पर जोर दिया। कहा कि महिला शक्ति जब संगठन के साथ जुड़ेगी और जिम्मेदारी संभालेगी तो संगठन को एक नई ताकत मिलेगी। कहा कि कार्यक्रम में हर घर से महिलाएं भी शामिल होंगी। महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला मंडली की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में सत्यनारायण सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रेम प्रकाशनाथ शाहदेव, अजयनाथ शाहदेव, रमेश सिंह, अभिषेक सिंह, सुनील सिंह, नीतू सिंह, भूपेंद्र सिंह सिंह, कुंदन सिंह, रवि सिंह, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। बैठक का संचालन अभिषेक सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रमेश सिंह ने किया।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts
Latest News



