निर्भया गैंगरेप केस पर हैं ये तीन अपडेट, मुश्किल लग रही है तीन की फांसी

निर्भया गैंगरेप केस पर हैं ये तीन अपडेट, मुश्किल लग रही है तीन की फांसी

नयी दिल्ली : दिल्ली के 2012 के निर्भया गैंगरेप केस के दोषियों को फांसी की सजा देने के तीन मार्च की तारीख तय की गयी है. चारों दोषियों को सजा देने के लिए यह तीसरा डेथ वारंट है. लेकिन, हालात ऐसे हैं कि निर्भया के दोषियों को इस तारीख को फांसी होना अब मुश्किल नजर आ रहा है.

डेवलपमेंट 1: निर्भया के चार दोषियों में एक पवन कुमार गुप्ता ने एक क्यूरेटिव पिटिशन दायर की थी, जिसमें उसने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग की थी. ऐसा उसने अपने वकील के माध्यम से कल ही किया था. इस मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा. जस्टिस एमवी रमना की अध्यक्षता वाली पांच जजों की खंडपीठ इस मामले को सुनवाई करेगी. इस मामले में कोर्ट का जो भी फैसला आएगा वह अलग बात है, लेकिन ऐसी याचिका को खारिज करने के बाद उसके पास राष्ट्रपति के पास दया याचिका लगाने का विकल्प बचता है और वैसा करने पर राष्ट्रपति के यहां से फैसला आने में चार से पांच दिन लगते हैं. ऐसे में सुनवाई के अगले दिन ही दिन फांसी की सजा होना थोड़ा मुश्किल लगता है.

डेवलपमेंट 2: निर्भया कांड के चार दोषियों में एक अक्षय ने दया याचिका दायर की है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसकी पहले की दायर याचिका जिसे खारिज कर दिया गया था, उसमें सभी तथ्य नहीं थे. यानी यह भी एक वजह है जिससे मामला लंबित हो सकता है.

डेवलपमेंट 3: दिल्ली हाइकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गयी है जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से निर्भया मामले में मौत की सजा पाने वाले चारों दोषियों की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति की जांच करने और उसमें दखल देने की मांग की गयी है.

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी