पुलवामा हमले में एनआइए को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के आतंकियों को पनाह देने के आरोप में बाप-बेटी गिरफ्तार

पुलवामा हमले में एनआइए को मिली बड़ी कामयाबी, जैश के आतंकियों को पनाह देने के आरोप में बाप-बेटी गिरफ्तार

श्रीनगर : पिछले साल 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर हमला मामले में आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआइए को बड़ी कामयाबी मिली. एनआइए ने इस मामले में एक पिता-पुत्री को गिरफ्तार किया है. इन दोनों बाप बेटी पर आरोप हैं कि पुलवामा में सीआरीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकियों को इन्होंने शरण दिया था. इस आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम तारिक अहमद शाह और उसकी बेटी का नाम इंशा तारिक है. लड़की की उम्र 26 साल है. इनकी गिरफ्तारी जैश ए मोहम्मद से जुड़े शाकीर बसीर मेगरी की गिरफ्तारी के बाद की गयी है. शाकीर पर आरोप है कि वह आतंकियों को सीआरपीएफ दस्ते के मूवमेंट की जानकारी दे रहा था और उसने विस्फोटकों को तैयार करने में आतंकियों की मदद की थी.

मालूम हो कि पिछले साल जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर हुए इस आतंकी हमले को जैश ए मोहम्मद के आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुस कर आतंकियो के ठिकानों को नष्ट किया था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई