ममता बनर्जी फिर बोलीं, हैदराबाद से आने वाला आदमी(ओवैसी) बीजेपी से पैसे खाता है

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुक्रवार को चुनाव प्रचार करने कूचबिहार पहुंची। ममता बनर्जी ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए खुद की जीत का भरोसा जताया और असदु्दीदन ओवैसी पर आरोप लगाया कि वे भारतीय जनता पार्टी से पैसे लेते हैं।
A person came to Bengal from Hyderabad, he took money from BJP. Don’t allow him here: West Bengal CM and TMC leader Mamata Banerjee, in Cooch Behar #WestBengalPolls pic.twitter.com/JcZNhTpkkh— ANI (@ANI) April 2, 2021
ममता बनर्जी ने कहा कि एक व्यक्ति हैदराबाद से बंगाल आता है, वह भाजपा से पैसे लेता है। आप उन्हें अनुमति नहीं दें। ममता बनर्जी इससे पहले भी चुनाव के ऐलान से पहले एमआइएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा से पैसे लेने का आरोप लगा चुकी हैं, जिस पर पिछली बार ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
I will definitely win from Nandigram. No need to worry: West Bengal CM and TMC leader Mamata Banerjee, in Cooch Behar #WestBengalPolls
— ANI (@ANI) April 2, 2021
ममता बनर्जी ने आज यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतेंगी और उनकी पार्टी को कम से कम 200 सीटें हासिल होंगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ही राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील यह वजह है कि आप क्यों तृणमूल कांग्रेस को अपना वोट दें।
I know I will win, but along with me, at least 200 candidates have to win so that we can make our government. That is why cast your vote for TMC candidates: West Bengal CM and TMC leader Mamata Banerjee, in Cooch Behar #WestBengalPolls pic.twitter.com/H7eiMrf5uB
— ANI (@ANI) April 2, 2021
ममता बनर्जी ने यह दावा किया कि वे नंदीग्राम से विधानसभा का चुनाव जीत रही हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
उधर, भाजपा नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी आज पश्चिम बंगाल में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में कहा कि दीदी के मन में आप लोगो की चिंता नहीं है, बल्कि उनके मन में भतीजे की चिंता है। वो अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं। दीदी भतीजा कल्याण में विश्वास करती हैं और मोदी जी उत्तर बंगाल के कल्याण में विश्वास करती हैं। अमित शाह ने दावा किया कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव हार रही हैं। अमित शाह ने यह भी दावा किया कि पहले दो चरण में जिन 60 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए हैं, उनमें भाारतीय जनता कम से कम 50 सीटें जीतेंगी।
दीदी 3 टी मॉडल पर सरकार चला रही हैं- तानाशाही, टोलाबाजी, तुष्टीकरण। जबकि मोदी जी 3 वी पर सरकार चलाते हैं- विकास, विश्वास और व्यापार। इन तीन वी के आधार पर हम बंगाल का विकास करेंगे: पश्चिम बंगाल के सीतलकुची में गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह #WestBengalElections2021 pic.twitter.com/y2ASjMknwq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2021