ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल, 20 विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल, 20 विधायकों ने भी छोड़ी पार्टी

नयी दिल्ली/भोपाल : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो दिन में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद आखिरकार कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. वे अब भाजपा में शामिल होंगे. उनके साथ करीब 20 कांग्रेस विधायक ने भी पार्टी छोड़ दी है. विधायकों ने अपना लिखित इस्तीफा दे दिया है.


विधायक बिसाहू लाल ने कहा कि कमलनाथ सरकार जिस तरह चल रही है, आने वाले दिनों कई और विधायक पार्टी छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि अभी 15-16 विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं. बिसाहू लाल भाजपा नेता व पूर्व सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ने का एलान किया.

मध्यप्रदेश में विधानसभा की 230 विधानसभा सीट हैं. दो रिक्त हैं व 20 विधायक इस्तीफा दे रहे हैं. इससे विधानसभा में 208 विधायक बचेंगे तो भी बहुमत के लिए 105 विधायक चाहिए, जिससे कमलनाथ सरकार के समर्थन में दो विधायक कम हैं.

यह भी पढ़ें: PM Kisan 23rd Installment: खाते में नहीं आए ₹2,000? तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, मिनटों में मिलेगी जानकारी

यशोधरा ने जतायी खुशी

ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ व मध्यप्रदेश की भाजपा यशोधरा राजा ने ज्योतिरादित्य के कांग्रेस छोड़ने पर खुशी जतायी. उन्होंने इसके लिए ट्वीट किया.


वहीं, मीडिया से बात करते हुए यशोधरा ने कहा कि माधवराव सिंधिया की राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी और आज उनके बेटे ने कांग्रेस छोड़ कर जब भाजपा में जाने का फैसला लिया, तो यह घर वापसी का निर्णय है. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति इतना बड़ा कदम यूं ही नहीं उठा लेगा, उनके साथ उस पार्टी में कुछ ऐसा हुआ होगा जिससे उन्होंने यह कदम उठाया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर Koderma News: होटल एचएमटी अंपायर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्ति रस में डूबा नगर
Sahebganj News: 28 जून को झारखंड मजदूर संघ की जिला कमेटी की बैठक, हूल दिवस की तैयारी पर होगा मंथन
Deoghar News: दिव्यांग महिला मुनिया देवी को स्वरोजगार के लिए मिली सिलाई मशीन
Deoghar News: पिपरा पंचायत भवन में बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ महामंथन
Giridih News: पंचायत स्तर तक संगठन विस्तार और एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पर हुआ महामंथन
Hazaribagh News: भाजपा की भव्य संगोष्ठी में याद की गई 1975 आपातकाल की क्रूर विभीषिका
Hazaribagh News: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 12 घंटे में बरामद हुआ चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर
Hazaribagh News: मेयर अरविंद राणा ने मध्य विद्यालय बाडम बाजार के जर्जर भवन का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: 1 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 935 कार्टन के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार
Koderma News: रोटरी क्लब असेंबली में नए सत्र का बजट और सेवा योजनाएं पेश
Koderma News: श्रम प्रवर्तन टीम और पुलिस की संयुक्त गुप्त सूचना आधारित बड़ी कार्रवाई
दिल दहला देने वाली वारदात: प्रेमिका की शादी के दिन ही 17 वर्षीय नाबालिग प्रेमी ने लगाई फांसी, मौत