हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर कांड के चारों आरोपियों का पुलिस ने किया इनकाउंटर, पीड़ित परिवार ने जतायी खुशी

हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर कांड के चारों आरोपियों का पुलिस ने किया इनकाउंटर, पीड़ित परिवार ने जतायी खुशी

हैदराबाद : हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर कांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने आज मार गिराया. तेलंगाना पुलिस ने उन्हें भागने के क्रम में गोली मार दी. पुलिस आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर वारादत का दृश्य रिक्रिएट कराने ले गयी थी ताकि जांच को सही दिशा में ले जाया जाये. पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपियों ने मौके पर से भागने की कोशिश की, जिसके बाद उनका इनकाउंटर कर दिया गया. यह सब एनएच – 44 पर हुआ. मालूम हो कि 27-28 नवंबर की रात एक महिला डाॅक्टर के साथ गैंगरेप किया गया था और उसके बाद हत्या कर बोरी में भर कर उन्हें जला दिया गया था.

उस दिन वहां से गुजरते हुए डाॅक्टर की स्कूटी पंक्चर हो गयी थी और चारों ने अपराध को अंजाम दिया था. उनके साथ गैंगरेप किया गया था और फिर गला दबाकर हत्या की गयी व पेट्रोल डाल कर जला दिया. पुलिस ने इस मामले में शिवा, नवीन, केशवुलू एवं मोहम्मद आरिफ को रिमांड पर लिया था. इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खी पायी और देश के अधिकांश शहरों में विरोध प्रदर्शन किया गया.

इनकाउंटर के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

इनकाउंटर के बाद पीड़ित डाॅक्टर के परिवार जनों ने संतोष और खुशी जतायी. लड़की के पिता ने इसके लिए तेलंगाना पुलिस व सरकार को बधाई दी और कहा कि इससे मेरी बच्ची की आत्मा को शांति मिलेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी