कर्नाटक के बेंगलुरु में पटाखों के गोदाम में लगी आग, दो की मौत, तीन घायल

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गयी, जिससे दो लोगों को मौत हो गयी और तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को दिन के साढे 11 बजे के करीब न्यू धारागुपेट इलाके में पटाखों के गोदाम में हादसा हुआ।
कर्नाटक: बेंगलुरु के न्यू थारागुपेट में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। pic.twitter.com/qAvott6iuK— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021
बेंगलुरु के डीसीपी हरीश पांडे ने कहा है कि ऐसा लगता है कि ये पटाखे अवैध रूप से रखे गए थे। वहां पर 78 बॉक्स पटाखे बचे हुए थे।
ये 11:30 बजे के आसपास हुआ है। 2 लोगों की मौत हुई है और 3 लोग घायल हुए हैं। ये पटाखों का विस्फोट ही है। पटाखों के 78 बॉक्स बचे हुए हैं। लगता है कि ये अवैध रूप से रखा गया था। यह स्थाई स्टोरेज नहीं है: डीसीपी दक्षिण हरीश पांडे, बेंगलुरु https://t.co/OV72mgOoSW pic.twitter.com/mZ0R4qGQwM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2021
पटाखों के गोदाम में आग लगने से विस्फोट इतना तीव्र था कि कई दोपहिया वाहन जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे के बाद मौके पर पुलिस व राहत बचाव टीम पहुंची एवं राहत कार्य चलाया गया।
पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।