किसानों का आज संसद भवन के सामने प्रदर्शन, कांग्रेस ने दिया समर्थन, हरसिमरत का संसद में प्रदर्शन

नयी दिल्ली : किसान संगठनों गुरुवार को दिल्ली में संसद भवन के सामने प्रदर्शन प्रस्तावित है। किसान संगठनों ने तय किया है कि 200 किसान आज संसद के आगे कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए वे जंतर-मंतर से पैदल जाएंगे, लेकिन किसाना नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
Farmers will run their own Parliament. Members of Parliament (MPs), irrespective of their parties, will be criticised in their constituencies if they don’t raise voice for farmers in the House: Bharatiya Kisan Union leader Rakesh Tikait pic.twitter.com/32f46swZyG— ANI (@ANI) July 22, 2021
किसान नेता मंजीत सिंह राय ने सिंघु बॉर्डर पर कहा है कि पुलिस जानबूझ कर यहां घुमा रही है। ये हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं। हमारा रूट पहले से तय था। बसों के जरिए सिंघु बार्डर से जंतर मंतर तक जाना था फिर उतरकर पार्लियामेंट जाना था, लेकिन कह रहे हैं कॉलोनी से जाएं। उन्होंने कहा कि इतने पुलिस बल की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जहां हमें रोकेगी हम वहीं अपनी संसद लगाएंगे, जिन किसानों के आइकार्ड बन गए हैं, वे आगे जाएंगे।
पुलिस जानबूझकर यहां घुमा रही है। ये हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं। हमारा रूट पहले से तय था। बसों के जरिए सिंघु बॉर्डर से जंतर मंतर जाना था फिर उतरकर पार्लियामेंट जाना था लेकिन कह रहे हैं कि कॉलोनी से जाए। इतने पुलिस बल की ज़रूरत नहीं थी: मंजीत सिंह राय, किसान नेता, सिंघु बॉर्डर https://t.co/T3XXTCTo83 pic.twitter.com/hywnuyM4Rp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
Buses, carrying farmers, arrive at Jantar Mantar in Delhi. The protesting farmers will agitate against Central Government’s three farm laws here. pic.twitter.com/ru3WfYa63p
— ANI (@ANI) July 22, 2021
इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआइ ने खबर दी है कि कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किसान बसों से सिंधु बॉर्डर से जंतर मंतर पहुंच गए हैं।
उधर, कृषि कानून के मुद्दे पर केंद्र सरकार से बाहर हुईं शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने आज संसद में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। किसान पिछले 8 महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार कहती है कि किसान हमसे बात करें लेकिन क़ानून वापस नहीं होंगे। जब आप ने कृषि क़ानून वापस नहीं लेने है तो किसान आपसे क्या बात करेंगे।
Delhi: Shiromani Akali Dal (SAD) MPs protest over the three farm laws and show placards to Agriculture Minister Narendra Singh Tomar at the Parliament premises. pic.twitter.com/5E0ILvp0Tb
— ANI (@ANI) July 22, 2021
संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेेस ने भी आज प्रदर्शन किया और उसमें राहुल गांधी शामिल हुए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कांग्रेस पार्टी किसानों के प्रदर्शन और आंदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है और इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हो, इसके लिए मैंने स्थगन प्रस्ताव को सदन के स्पीकर को दिया है।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नए कृषि क़ानूनों को रद्द किए जाने के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/oQVVKgmy9b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 22, 2021
वहीं, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, हमने किसानों से नए कृषि क़ानूनों के संदर्भ में बात की है। किसानों को कृषि क़ानूनों के जिस भी प्रावधान मे आपत्ति हैं वे हमें बताए, सरकार आज भी खुले मन से किसानों के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है।