उत्तरप्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गये आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

उत्तरप्रदेश के कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गये आठ पुलिसकर्मियों की हत्या

कानपुर : उत्तरप्रदेश के कानपुर में गुंडागर्दी की हैरतअंगेज घटना घटी है. यहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गए आठ पुलिसकर्मियों की अपराधियों ने हत्या कर दी. इसमें एक डीएसपी भी शामिल थे. उत्तरप्रदेश के डीजीपी एससी अवस्थी ने कहा है कि विकास दुबे के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था, इसलिए पुलिस उसे पकड़ने गयी थी. लेकिन वहां अपराधियों ने जीसीबी लगा दी जिससे पुलिस के वाहन बाधित हो गए. पुलिस कानपुर जिले के बिठूर थाना अंतर्गत पड़ने वाले बिकारु गांव में अपराधियों को पकड़ने गयी थी.


गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि हुई इस घटना में जब पुलिस उन्हें पकड़ने अपने वाहन से उतरी तो ऊंचाई का फायदा उठा कर अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें आठ पुलिस वाले शहीद हो गए.


डीजीपी ने कहा है कि इस घटना में हमारे सात आदमी घायल हुए हैं. आॅपरेशन अभी भी जारी है क्योंकि अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे. आइजी, एडीजी व एडीजी लाॅ एंड आॅर्डर आॅपरेशन की निगरानी के लिए मौके पर पहुंचे हैं. कानपुर की फारेंसिक टीम भी मौके पर है और लखनऊ से एक विशेष टीम को भी वहां भेजा जा रहा है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग गोलपुर में नियमों की अनदेखी कर कराया जा रहा भवन निर्माण, मीडिया में खबर के बाद भी नहीं जागा विभाग
सऊदी अरब में 5 माह से फंसा बगोदर का मजदूर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार
रात में पति से हुई बात, सुबह फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता; पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
मिर्जाचौकी के राजकीय मध्य विद्यालय में बदहाल व्यवस्था: टूटे पंखे, खराब कंप्यूटर; कैसे पढ़ेंगे मजबूर बच्चे?
झारखंड में संसाधनों की लूट चरम पर, यह वसूली की सरकार है: सुदेश महतो
Bengaluru Triple Murder Case: लिव-इन पार्टनर के लिए बेटी बनी कातिल? माता-पिता और बहन की हत्या से सनसनी
Explainer: क्या है 'Boss Scam'? WhatsApp पर बॉस बनकर हो रही लाखों की ठगी, जानिए पूरा खेल
PhonePe, Google Pay और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अब एक जगह दिखेंगे सभी ऑटो-पेमेंट
फीफा विश्व कप 2026: मेसी के डबल स्ट्राइक से ऑस्ट्रिया पर अर्जेंटीना की जीत
इतिहास के पन्नों में 24 जून: क्रिकेट, टेनिस और संचार जगत की बड़ी घटनाएं
कतर के रास लाफान में बड़ा हादसा, 12 भारतीय नागरिकों की गई जान
फीफा विश्व कप 2026: जर्मनी को बड़ा झटका, स्टार डिफेंडर निको श्लोटरबेक विश्व कप से बाहर