दिलचस्प है दिल्ली हिंसा के गनमैन शाहरुख की कहानी, पिता सिख, मां मुसलिम…और जानिए
On
दिल्ली के दंगों में पिस्टल निकाल कर पुलिस की ओर दौड़ने से चर्चा में आया शाहरुख कल ही यूपी के बरेली से पुलिस के हत्थे चढा. पुलिस उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. शाहरुख दिल्ली दंगों का एक तरह से पोस्टर ब्वाॅय बन गया है. शाहरुख की कहानी भी अजीब है. इस घटना से पहले उस पर किसी तरह के अपराध में शामिल होने का आरोप नहीं रहा है. न ही कोई मामला दर्ज रहा है. उससे उलट उसके पिता के खिलाफ मामले दर्ज रहे हैं. हालांकि पुलिस को संदेह है कि नार्थ ईस्ट दिल्ली के कुख्यात चिन्नू गैंग के सदस्यों से उसके
शाहरुख को शायद पिता की पृष्ठभूमि के कारण ही पंजाबी गाना बहुत पसंद है. वह बीए पार्ट की परीक्षा में शामिल हुआ था और उसके बाद ड्राप आउट हो गया. वह शुरुआती दिनों में माॅडल बनना चाहता था और चाहता था कि मैगजीन के कवर पेज पर उसकी भी तसवीरें छपे.
शाहरुख फन गैम पसंद करता रहा है और वह पबजी एडिक्टेड है. वह जिम भी जाता था, जहां उसके अधिक दोस्त गुर्जर रहे हैं. उसका हुक्का पीते हुए एक टिकटाॅक वीडियो भी है. उसे टिकटाॅक बेहद पसंद है. उसके परिवार वाले उसके लिए एक लड़की की तलाश कर रहे थे ताकि उसकी गृहस्थी बस जाये. तभी यह सब हो गया.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



