रक्षामंत्री राजनाथ ने लोकसभा में जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे पर दिया बयान, कृतज्ञ राष्ट्र दे रहा श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में तमिलनाडु में चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर बयान दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जनरल बिपिन बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन जा रहे थे। वायु सेना के एमआइ – 17 वी5 हेलिकॉप्टर कल 11.48 बजे पूर्वाह्न सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी और इसे 12.15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12.08 बजे अपना संपर्क खो दिया।
जनरल विपिन बिपिन रावत अपने दौरे के लिए तमिलनाडु के वेलिंग्टन जा रहे थे।वायु सेना के Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर कल 11:48 AM बजे सुलूर एयर बेस से अपनी उड़ान भरी और इसे 12:15 बजे वेलिंग्टन लैंड करना था लेकिन सुलूर एयर बेस के एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने 12:08 बजे अपना संपर्क खो दिया:रक्षा मंत्री pic.twitter.com/YBxQ44JBBz— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021
उन्होंने कहा, तमिलनाडु के कुन्नूर के पास जंगल में कुछ स्थानीय लोगों ने हेलिकॉप्टर के अवशेषों को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा। स्थानीय प्रशासन से एक बचाव दल घटनास्थल पहुंचकर बचाव अभियान कर लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हेलिकॉप्टर में सवार कुल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गयी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जनरल बिपिन रावत का पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और अन्य सभी सेना अधिकारियों का अंतिम संस्कार उचित सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा।
सभी पार्थिव शरीर को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सेना के वेलिंग्टन अस्पताल लाइफ सर्पोट पर हैं और इन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है: तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा https://t.co/gJvTQcNUg0 pic.twitter.com/jF8EfYy4AK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021
राजनाथ सिंह ने कहा, सभी पार्थिव शरीर को आज शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह सेना के वेलिंग्टन अस्पताल लाइफ सर्पोट पर हैं और इन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कल यानी आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर हादसे में भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 11 सैन्य अधिकारियों-कर्मियों की मौत हो गयी।
CDS बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी और बाकी लोगों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ये एक चिंता का विषय है कि इतने सुरक्षित विमान में ऐसी घटना कैसे हो गई। इसके लिए PM और रक्षा मंत्री ज़रूर कोई क़दम उठाएंगे जिससे ये हादसा क्यों हुआ इसका पता चल पाए: AAP नेता संजय सिंह pic.twitter.com/vrMsczlhWw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021
देश के लिए जो जवान लड़ते हैं जो देश के लिए जान दे देते हैं उनके लिए हम सब एक होते हैं। हमने तय किया है कि अब तक हम जिन 12 सांसदों के लिए धरना कर रहे थे उसे आज के लिए वापस लेते हैं। शहीद हुए सभी जवानों को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हैं: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/ZTBBihgy8E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021
जनरल रावत के निधन के बाद बुधवार रात्रि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की अहम बैठक की। कृतज्ञ राष्ट्र इस हादसे के बाद जनरल रावत के योगदान के याद कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। चेन्नई में आज उनका शव रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
ये बेहद दुखद हादसा है। ये शायद इतिहास की पहली घटना होगी कि जिसमें इतने बड़े पद पर कोई व्यक्ति है और उनकी इस तरह मृत्यु हो जाए। मुझे लगता है कि इस मामले की सख्ती से जांच होनी चाहिए। इसके पीछे क्या कारण है ये लोगों के सामने ज़रूर आना चाहिए: चिराग पासवान, LJP (राम विलास), पटना pic.twitter.com/fF8FnRT9Ej
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने नीलगिरी के मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में कुन्नूर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/E67hlb8GgD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 9, 2021