#coronavirusindia इटली से लौटे शख्स से यूं दिल्ली-यूपी में गहराया कोरोना का खतरा, एक जगह जानिए सारे अपडेट

#coronavirusindia इटली से लौटे शख्स से यूं दिल्ली-यूपी में गहराया कोरोना का खतरा, एक जगह जानिए सारे अपडेट

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस का खतरा अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में बढ गया है. इस खतरे के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक आपात बैठक तलब की है. केजरीवाल ने इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी से भी मीटिंग की. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है.

दरअसल, दिल्ली में केरोना से पीड़ित एक शख्स ने शुक्रवार को एक पार्टी दी थी, जिसमें स्कूली बच्चे शामिल हुए थे. इस मामले के सामने आने के बाद नोएडा में दो स्कूल बंद कर दिए गए हैं, एक को तीन दिन के लिए और दूसरे को 11 तारीख तक के लिए. इस पार्टी में शामिल लोगों व बच्चों को अलग-अलग रहने को कहा गया है. इनकी जांच करायी गयी है और रिपोर्ट का इंतजार है.

उधर, आगरा में हाइ फीवर से ग्रस्त छह लोग मिले हैं. यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि दिल्ली वाले शख्स के संपर्क में आने के कारण इन लोगों में इस जानलेवा वायरस की पुष्टि हुई है. साथ ही इन छह लोग से मिले अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मरीज की हालत स्थिर है. वह 25 फरवरी को इटली से लौटा था. उस समय इटली में कोरोना वायरस के मामले नहीं आए थे, इसलिए उसे ऐहतियात के तौर पर अलग नहीं रखा गया था. इससे यह खतरा भारत में गंभीर हो गया. उसका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है और डाॅक्टरों ने उसे अलग व कड़ी निगरानी में रखा है.

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

उस व्यक्ति ने दिल्ली के पांच सितारा होटल हयात रिजेंसी में 28 फरवरी को पार्टी दी थी और वहीं से संक्रमण बढा.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान