मोदी कैबिनेट ने ओबीसी आयोग का कार्यकाल छह महीने के लिए बढाया, अन्य फैसले जानें

मोदी कैबिनेट ने ओबीसी आयोग का कार्यकाल छह महीने के लिए बढाया, अन्य फैसले जानें

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दो बड़े फैसले सहित कई दूसरे फैसले लिए. कैबिनेट ने अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल छह महीने तक बढा दिया. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि कैबिनेट ने अन्य पिछ़ड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल छह महीने बढाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि अब ओबीसी आयोग को अपनी रिपोर्ट पेश करने के लिए इस साल के जुलाई अंत तक का समय मिलेगा.

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक व शैक्षणिक दृष्टि से वंचित लोगों के बीच भी अनेक तरह की स्थिति है. उन्होंने कहा कि कई जातियों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है, उसके वर्गीकरण के लिए ओबीसी आयोग बना है. उन्होंने जाति के नाम में अंग्रेज शासन के कारण हर राज्य में बहुत सारी गलतियां हैं. उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग को न्याय देने के लिए यह सरकार प्रतिबद्ध है, इसलिए ओबीसी आयोग वंचितों में अति वंचितों को न्याय देने के लिए सिफारिश करेगा.

यह भी पढ़ें: मप्र के सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, आठ गंभीर मरीज बीएमसी रेफर

इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने आज दूसरा अहम फैसला हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बंस लिमिटेड, एचएफएल को बंद करने का निर्णय लिया. सार्वजनिक क्षेत्र का यह उपक्रम रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग के अधीन आता है.

अन्य फैसले

कैबिनेट ने दूसरे देशों के नाविकों के क्षमता प्रमाणपत्र की एकपक्षीय-द्विपक्षीय मान्यता के लिए आदर्श समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को भी मंजूरी दी.

कैबिनेट ने दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव के विलय को देखते हुए वस्तु एवं सेवा कर, मूल्य संवर्धन कर और उत्पाद शुल्क से निबटने वाले अधिनियमों में संशोधन, विस्तार व निरस्त करने को मंजूरी दी है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान