केंद्रीय कैबिनेट ने सरोगेसी पर नए बिल को दी मंजूरी, जानिए क्या हैं प्रावधान

केंद्रीय कैबिनेट ने सरोगेसी पर नए बिल को दी मंजूरी, जानिए क्या हैं प्रावधान

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए. उसमें एक अहम फैसला नए सरोगेसी बिल को मंजूरी देना भी है. इस बिल का नाम सरोगेसी विनियमन विधेयक, 2020 है. प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पूर्व में इस संबंध में पेश किए बिल पर सलेक्ट कमेटी ने जो सुझाव दिए उसे इसमें शामिल किए गए हैं. उन्होंने कहा कि पहले यह बिल लोकसभा में पारित हुआ था, लेकिन राज्यसभा में जाने के बाद उसे सलेक्ट कमेटी में भेजा गया था. इस प्रस्तवित कानून से सरोगेसी के नियम अधिक प्रभावी होंगे. इससे व्यावसायिक सरोगेसी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही यह नया बिल किसी को संतान पाने में मदद के लिए मददगार होगा.


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सिंगल महिला के केस में विधवा व तलाकशुदा को इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि कई बार किसी पुरुष या महिला को अनफर्टाइल बताया जाता है, ऐसे में वेलिड मेडिकल कंडिशन के आधार पर उन्हें इसका लाभ मिलेगा.

इस नए बिल के कानून का शक्ल लेने पर इसका लाभ उसी दंपती को मिलेगा जिसमें पुरुष व महिला दोनों भारतीय मूल के हों. स्मृति ईरानी ने कहा कि पहले सरोगेट महिला के लिए क्लोज रिलेटिव होने की व्यवस्था थी, अब इसके लिए इच्छुक महिला की व्यवस्था बनायी गयी है. उन्होंने कहा कि सरोगेट मदर के लिए इंश्योरेंस कवरेज पहले 16 महीने से बढाकर 36 महीने करने का प्रावधान नए बिल में है. वहीं सरोगेसी के लिए नेशनल बोर्ड एवं स्टेट बोर्ड की कार्य अवधि एक साल से बढाकर तीन साल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी